logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

चोरी की फ़िराक में बैठे आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एमआईडीसी थाना क्षेत्र की घटना


नागपुर: एमआईडीसी पुलिस ने गोपनीय जानकारी मिलने के बाद दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशान देही पर चोरी की ४ दुपहिया वाहन भी मिले हैं। नशे की लत के चलते आरोपी शहर में चोरी की इन वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

एमआईडीसी पुलिस थाना अंतर्गत दुपहिया वाहन चोरी के मामला में बढ़ोतरी हुई थी जिसके चलते वरिष्ठ अधिकारियों ने थाना परिसर में रात के समय संदिग्ध स्थानों पर कड़ी निगरानी रखने के आदेश दिए थे। पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने रात के समय एमआईडीसी परिसर में ट्रैप लगाया था। इसी दौरान कुणाल कण्हेरे और बासु श्याम ब्राह्मणकर नामक चोर एक चोरी की दुपहिया वाहन पर जाते हुए  पुलिस के हाथ लगे। जांच पड़ताल करने पर उनके पास मिली गाड़ी चोरी की निकली। इसके बाद इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस थाने लाकर जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने एमआईडीसी परिसर में चार अन्य दोपहिया वाहनों को चोरी करने की कबूली दी। साथ ही कुछ दिन पहले अमर नगर परिसर में एक पानठेले में भी चोरी करने की बात बताई। आरोपियों की निशान नहीं पर पुलिस ने 4 दो पहिया वाहन सहित 170000 रूपयों का माल भी बरामद किया है। पकड़े गए दोनों ही आरोपी शातिर चोर है उनके खिलाफ चोरी के करीब 20 से अधिक मामले इससे पहले दर्ज हैं। नशे की लत के चलते ही आरोपी शहर में चोरी की इन वारदातों को अंजाम दे रहे थे।