logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: क्रांतिसूर्य महात्मा फुले और क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न देने के प्रस्ताव पर राजनीतिक स्पर्धा


- पवन झबाडे

चंद्रपुर: क्रांतिसूर्य महात्मा फुले और क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न देने के संबंध में विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजने की घोषणा राज्य के राजशिष्टाचार मंत्री जयकुमार रावल ने की। इस मांग को लेकर विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने विधानसभा में अशासकीय प्रस्ताव रखा था। इस पर जवाब देते हुए मंत्री जयकुमार रावल ने इस प्रस्ताव को मंजूरी देने का आश्वासन दिया। लेकिन अब इस मुद्दे को लेकर चंद्रपुर के कुछ भाजपा ओबीसी नेताओं ने राजनीतिक श्रेय लेने की होड़ शुरू कर दी है। 

“यह मांग सबसे पहले हमने की थी”, ऐसा कहते हुए कुछ नेता अपनी अहमियत बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। यदि उन्होंने यह मांग पहले उठाई थी, तो उनकी सराहना होनी चाहिए। लेकिन इस प्रस्ताव को विधानसभा में रखकर उसे आगे बढ़ाने में सुधीर मुनगंटीवार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। किसी महापुरुष के सम्मान का विषय राजनीतिक प्रतिस्पर्धा का मुद्दा बनाना कितना उचित है, ऐसा सवाल ओबीसी समाज की ओर से उठाया जा रहा है।