logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Politics: सत्ताधारियों में गैंगवार, अनिल देशमुख बोले- महाराष्ट्र में गुंडों का राज वाली स्तिथि


नागपुर: भाजपा विधायक गोलीकांड को लेकर राज्य की सियासत गरमाई हुई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख ने राज्य सरकार पर हमला बोला है। देशमुख ने कहा कि, "सत्ता में बैठे दलों में ही गैंगवार चल रहा है। राज्य में गुंडाराज चल रहा है ऐसी स्थिति हो गई है।"

सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए देशमुख ने कहा, "बीते दिनों राज्य में जो घटना हुई। जहां सत्ता में शामिल दो दलों नेता आपस में गोलीबारी कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि, सत्ताधारियों में ही गंगवार लग गया है, वह भी पुलिस स्टेशन में ऐसी घटना हो रही।" उन्होंने आगे कहा, "महाराष्ट्र में जो इस तरह की स्थिति है ऐसा लग रहा जैसे गुंडों का राज हो। ऐसा कभी नहीं रहा।"

देशमुख ने कहा, "आमतौर पर विरोधियों में ऐसी स्थिति देखने को मिलती है, लेकिन यहाँ सत्ताधारियों में ही यह हो रहा है। किसी का इसी पर अंकुश है कि नहीं यह सवाल उठने लगा है।  राज्य के कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है। किसी पर कोई दबाव नहीं सभी को झूट जिसे जो करना है करो हम संभाल लेंगे। ऐसे स्थिति महाराष्ट्र के लिए सही नहीं इसको लेकर सत्ताधारियों को विचार करना चाहिए।" 

देखें वीडियो: