logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gondia

प्रफुल्ल पटेल का विरोधियों पर हमला, पूछा- शिवसेना के साथ सरकार बना सकते तो बीजेपी के साथ क्यों नहीं?


गोंदिया: अजित पवार गुट के सरकार में शामिल होने के बाद से विपक्षी लगातार हमलावर है। शरद पवार सहित तमाम नेता अजित गुट विधायकों पर सत्ता की लालच और ईडी के प्रभाव में भाजपा के साथ जाने का आरोप लगा रहे हैं। विपक्ष के इस आरोप पर प्रफुल्ल पटेल ने बिना नाम लिए पलटवार किया है। पटेल ने कहा, “राज्य में 2019 के चुनाव में जनता ने कांग्रेस और एनसीपी को स्पष्ट बहुमत नहीं दिया। तब जनता ने इसके खिलाफ बैठने का जनादेश दिया। लेकिन फिर राज्य के विकास के लिए कट्टरवादी और सत्ता में भागीदारी करने वाली शिवसेना (ठाकरे) के साथ गठबंधन करने में कुछ भी गलत नहीं था। तब हमने भी राज्य के विकास के लिए गठबंधन में हिस्सा लिया था, फिर अब विरोध क्यों हो रहा है।”