logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

औरंगजेब की कब्र पर पहुंचे प्रकाश आंबेडकर, बावनकुले ने उद्धव ठाकरे से पूछा- अब भी करेंगे गठबंधन?


नागपुर: वंचित बहुजन अघाड़ी प्रमुख प्रकाश आंबेडकर की संभाजी नगर स्थित कब्र पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि, जयचंदो को गाली देना चाहिए न की औरंगजेब को। आंबेडकर के इस दौरे के बाद राज्य की राजनीति में नया विवाद शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी उद्धव ठाकरे पर हमलावर हो गई है। इसी के साथ सवाल करना भी शुरू कर दिया है। शनिवार को नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए बावनकुले ने कहा कि, “उद्धव गुट और वंचित का गठबंधन है। वहीं आज की घटना के बाद भी यह गठबंधन बना रहेगा क्या? इसपर उद्धव ठाकरे को अपनी भूमिका स्पष्ट करना चाहिए।”

बावनकुले ने कहा, “उद्धव ठाकरे ने अतीत में कई बार प्रकाश अम्बेडकर के साथ गठबंधन करने की घोषणा कर चुके हैं। ठाकरे की बातो पर ध्यान दें तो प्रकाश अम्बेडकर और वह साथ-साथ हैं। ऐसा बार बार सामने चुका है।” उन्होंने आगे कहा, " ठाकरे लंदन में हैं, लंदन से मुंबई लौट आए हैं, तो उन्हें तुरंत इस मामले पर प्रतिक्रिया देनी चाहिए। उन्हें बताना चाहिए कि, क्या आज औरंगजेब की कब्र पर जाने वाले प्रकाश आंबेडकर से गठबंधन करने जा रहे हैं? उनका गठबंधन है, क्या वे इससे सहमत हैं? उद्धव ठाकरे को तुरंत इसपर अपनी बात सबके सामने रखनी चाहिए।"