logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

देवी से की प्रार्थना, महाराष्ट्र के शासकों को मिले सद्बुद्धि: विजय वडेट्टीवार


चंद्रपुर: महाराष्ट्र में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने रविवार को चंद्रपुर की देवी महाकाली के दर्शन किये। वडेट्टीवार ने कहा कि उन्होंने प्रार्थना की कि महाराष्ट्र के शासकों को दोनों समुदायों के बीच संघर्ष न होने देने बुद्धि मिले। 

राज्य के नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने चंद्रपुर की देवी महाकाली के दर्शन किये। वडेट्टीवार अपने पूरे परिवार के साथ देवी महाकाली के दर्शन करने पहुंचे थे।

चंद्रपुर शहर के 2000 साल पुराने देवी महाकाली मंदिर में इस समय नवरात्रि उत्सव चल रहा है।

पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा, “प्रार्थना की कि महाराष्ट्र के शासकों को दोनों समुदायों के बीच संघर्ष पैदा न करने की सद्बुद्धि मिले।”

वडेट्टीवार ने कहा कि उन्होंने अपनी देवी मां से महाराष्ट्र को समृद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की है।