logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Loksabha Election 2024: चंद्रपुर में विपक्ष पर जमकर गरजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विरोधियों पर चुन-चुन कर किया प्रहार


चंद्रपुर: चंद्रपुर (Chandrapur) से उम्मीदवार सुधीर मुनगंटीवार (Sudhir Mungantiwar) के लिए सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सभा की। जनसभा को संबोधित करते समय प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर चुन-चुन कर हमला किया। मोदी ने कहा कि यह स्थिरता और अस्थिरता के बीच का चुनाव है। उन्होंने कहा कि एक स्थिर सरकार देश के लिए बहुत जरुरी है। 

मराठी में अपना संबोधन शुरू करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले लोगों को गुड़ी पाडवा की बधाई दी। अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने कांग्रेस सहित विपक्ष विपक्ष पर कमीशन लेने का आरोप किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि, "बीजेपी और एनडीए देश के लिए अहम फैसले ले रही है. दूसरी तरफ कांग्रेस और उसका इंडी गठबंधन है. उनका लक्ष्य सत्ता सुख भोगना और मलाई खाना है। स्थिर सरकार कितनी जरूरी है, ये महाराष्ट्र के अलावा और कौन समझता है? जब तक देश में उनकी (महाविकास अघाड़ी) सरकार रही, महाराष्ट्र की उपेक्षा होती रही।"

उन्होंने आगे कहा, "जब उन्हें महाराष्ट्र में सत्ता मिली तब भी उन्होंने अपना और अपने परिवार का विकास किया। किसका हिस्सा? कौन सा ठेका किसको? मलाईदार विभाग किसे मिले कौन दे? इसमें उन्होंने (महाविकास अघाड़ी) महाराष्ट्र के विकास को दांव पर लगाया। जब महाराष्ट्र का विकास प्रोजेक्ट आता था तो कमीशन मांगा जाता था। इन लोगों ने जलयुक्त शिवार योजना बंद कर दी. बलिराजा जल सिंचाई योजना बंद हो गयी। उन्होंने विदर्भ के विकास के लिए शुरू किये गये समृद्धि महामार्ग का भी विरोध किया। कोंकण में रिफाइनरी प्रोजेक्ट भी बंद हो गया। उन्होंने मुंबई मेट्रो का काम भी रोक दिया. गरीबों को मकान मिलना भी बंद हो गया। इनका मकसद कमीशन देना या फिर काम में गड़बड़ी डालना था।"
"

भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए लकड़ी भेजी

रामलला के मंदिर में चंद्रपुर से गई सागवान की लकड़ी का इस्तेमाल किया गया है। इस पर बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "ये वही चंद्रपुर है, जिसने अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए लकड़ी भेजी थी। नए संसद भवन में चंद्रपुर की लकड़ी का भी इस्तेमाल किया गया। चंद्रपुर की प्रसिद्धि पूरे देश तक पहुंची है, मैं चंद्रपुर के लोगों को बधाई देता हूं।"

हमारा गडचिरोली फौलाद सिटी बन रहा 

गडचिरोली में नक्सलवाद को लेकर बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "आप की सरकार लगातार समस्याओं का स्थाई समाधान कर रहे हैं। पहले गडचिरोली नक्सल समस्या से परेशान था, लेकिन वह अब विकास के रास्ते पर जा रहा है। अब हमारा गडचिरोली फौलाद सिटी बनता जा रहा है।" 

उद्धव गुट को बताया नकली शिवसेना 

अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर भी बिना नाम लिए हमला बोला। पीएम ने उद्धव गुट को नकली शिवसेना बताते हुए कहा कि, "कुछ लोग सनातन को समाप्त करने की बात कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस और नकली शिवसेना उन्हें यहाँ बुलाकर रैली करा रहे हैं।"