logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

राहुल गांधी को सावरकर का "स" भी नहीं मालूम इसलिए निर्लज्जता कर रहे है-फड़नवीस


मुंबई: कांग्रेस के नेता राहुल गांधी सावरकर को लेकर लगातार टिप्पणियां कर रहे है अकोला में आयोजित अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिर एक बार गांधी ने कहा की सावरकर ने अंग्रेजों से डर कर माफ़ी मांगी थी.अपनी इस प्रेस में राहुल ने एक पत्र भी दिखाया और कहा था की इसे अगर देवेंद्र फडणवीस देखना चाहे तो देख ले.राहुल की इस टिप्पणी का फडणवीस ने ज़वाब देते हुए कहा की राहुल गांधी निर्लज्ज व्यवहार कर रहे है.फडणवीस ने कहा की स्वातंत्र्यवीर सावरकर देश के एकमात्र ऐसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी है.जो स्वतंत्रता से पहले और स्वतंत्रता के बाद  भी कारावास झेल रहे है.स्वतंत्रता के बाद सावरकर उपहास का कारावास झेल रहे है और यह सब कांग्रेस और राहुल गांधी की निर्लज्जता के चलते लेकिन ऐसा करने वालों को महाराष्ट्र की जनता सबक सिखायेगी। फडणवीस ने कहा की स्वतंत्रता आंदोलन में हिस्सा लेने वाले सभी सेनानियों का उनके मन में सम्मान है.लेकिन एक सवाल भी है की जिस तरह से सावरकर ने अंडमान की जेल में दोहरी कालापानी की सज़ा भुगतने के दौरान जो कष्ट झेला ऐसा कोई एक भी नेता है अगर हो तो बताये ? और कष्ट झेलने के बाद भी सावरकर के मन में सिर्फ स्वतंत्रता की ही पूजा थी और उसी पर गीत भी लिखा था.फडणवीस ने यह भी कहा की अगर सावरकर अंडमान की जेल में न जाते तो कई लोग या तो आत्महत्या कर लेते या पागल हो जाते लेकिन ऐसे माहौल में भी कई लोगों को बगावत करने का हौसला स्वातंत्र्यवीर सावरकर ने दिया था.इसलिए राहुल गांधी जो बोलते है उन्हें कोई लिखकर देते है उन्हें सावरकर का "स" भी नहीं पता है.इसका जवाब सही समय पर दिया जायेगा।