logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur में गरजे Rahul Gandhi, RSS-BJP पर लगाया देश को गुलामी की ओर ले जाने का आरोप


नागपुर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर देश को गुलामी की ओर ले जाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के स्थापना दिवस (Congress Foundation Day) पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए राहुल ने कहा कि, "देश की सभी प्रमुख संस्थानों पर संघ ने कब्ज़ा कर लिया है। जितने भी विश्वविद्यालय हैं सभी के कुलगुरु के ही संगठन से जुड़े हुए हैं।" इसी के साथ राहुल ने यह भी कहा कि, अब कुलगुरु नेट से नहीं एक संस्था से चुने जाते हैं।

देश में दो विचारधारा की लड़ाई 

राहुल ने कहा कि,"देश में दो विचारधारा की लड़ाई चल रही है। लोगो को लगता है कि यह राजनितिक लड़ाई है, सत्ता की लड़ाई है। वह है मगर इस लड़ाई की नींव जो है वह विचारधारा की लड़ाई है।" उन्होंने कहा कि, "भाजपा देश में दोबारा राजशाही लाने में लगी हुई है। भाजपा में केवल एक व्यक्ति की चलती है। जैसे पहले राजा आदेश देता था और सभी को मानना पड़ता है। ठीक वैसा है वहां हो रहा है। वहीं कांग्रेस में आवाज निचे से आती है। कार्यरत कहता है और नेता सुनता है।"

युवा इंस्टाग्राम और फेसबुक पर कर रहा समय बर्बाद 

देश में बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए राहुल ने कहा कि, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के शासन में देश 40 साल की सबसे ज्यादा बेरोजगरी झेल रहा है। लोगों, युवाओं के पास नौकरी नहीं है। वह केवल फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपना समय बर्बाद कर रहा है।" उन्होंने कहा कि, "देश के युवा को नौकरी चाहिए। उसे सोशल मीडिया पर नहीं बैठना।" इस दौरान राहुल ने अग्निवीर योजना को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला।

देखें वीडियो: