logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

राहुल गांधी का चुनाव प्रक्रिया में बड़े घोटाले का दावा; यशोमति ठाकुर ने कहा - भाजपा वही जवाब दे रही है जो चुनाव आयोग को देना चाहिए था


अमरावती: विपक्षी नेता राहुल गांधी ने चुनाव प्रक्रिया में बड़ा घोटाला होने का आरोप लगाया है, जिसके बाद कांग्रेस नेता यशोमति ठाकुर ने उनके समर्थन में सरकार पर हमला बोला। ठाकुर ने कहा कि जिस सवाल का जवाब चुनाव आयोग को देना था, उसका उत्तर भाजपा दे रही है। 

यशोमति ठाकुर ने कहा, “राहुल गांधी ने वोटों की चोरी के सबूत दिखाए। इसलिए भाजपा में भागो या सड़ो जैसी स्थिति पैदा हो गई है। भाजपा नेता वही जवाब दे रहे हैं जो चुनाव आयोग को देना चाहिए। इसलिए मामला गड़बड़ है। ऐसा लग रहा है कि वोटों की चोरी हुई है।”

यशोमति ठाकुर ने आलोचना करते हुए कहा कि चुनाव आयोग को भाजपा का मुखौटा उतारना चाहिए, चुनाव आयोग को सच बताना चाहिए। भाजपा ने लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया है। इसलिए चुनाव आयोग को सच बताना चाहिए, राहुल गांधी ने चोरी पकड़ ली है।