logo_banner
Breaking
  • ⁕ कामठी के महादेवघाट पर बड़ा हादसा, कन्हान नदी में डूबने से पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत; मृतकों में छह साल का बच्चा भी शामिल ⁕
  • ⁕ DRI नागपुर की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ रुपये का 522 किलो से अधिक गांजा जब्त किए; दो लोग गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: कलपाथरी में बाघ के हमले में युवक की मौत, बकरियों के लिए चारा लेने जंगल गया था मृतक ⁕
  • ⁕ Amravati: पेपर लीक मामले को लेकर अमरावती में NSUI का मशाल मार्च; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग ⁕
  • ⁕ MLC Election: नामांकन वापस लेना शैलेश अग्रवाल और साहेबराव कांबले को पड़ा भारी, कांग्रेस ने दोनों नेताओं को पार्टी से किया निष्काषित ⁕
  • ⁕ विदर्भ में मौसम का यू-टर्न: अमरावती, वर्धा और चंद्रपुर समेत कई जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट'; 40km की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश की चेतावनी ⁕
  • ⁕ PF ब्याज पर बड़ा अपडेट: 'घोषणा' से 'जेब' तक का सफर; जानें जून-जुलाई में आपके खाते में क्या होने वाला है! ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

कन्हान में पीएम मोदी की चुनावी सभा आज; राजू पारवे, नितिन गडकरी के लिए मांगेंगे वोट


नागपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की कन्हान (Kanhan) में आज बुधवार को चुनावी सभा होने वाली है। कन्हान के ब्रुक ब्रांड मैदान में यह सभा होगी। इसको लेकर प्रशासन ने पुरी तैयारी कर ली है। सभा में पीएम मोदी रामटेक लोकसभा से प्रत्याशी राजू पारवे (Raju Parve) और नागपुर से नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) के लिए वोट मांगेंगे। 

पूर्वी विदर्भ में मोदी की दूसरी रैली

पूर्वी विदर्भ की पांच सीटों पर पहले चरण यानी 19 अप्रैल को मतदान होना है। इसके लिए भाजपा सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना प्रचार तेज कर दिया है। तीन दिनों में पीएम का यह दूसरा विदर्भ दौरा होगा। सोमवार को पीएम ने चंद्रपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया और सुधीर मुनगंटीवार सहित गड़चिरोली से अशोक नेते के समर्थन में मतदान करने का आवाहन किया।