logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

रामदास अठावले का तंज, मराठी में बोले- महाराष्ट्रात मोठ्या प्रमाणात पिकतो कांदा, अन् महाविकास आघाडीचा झाला वांदा !


नागपुर: राज्य में प्याज की बढ़ती कीमतों को लेकर राजनीति तेज है। विपक्षी लगातार शिंदे-फडणवीस और पवार सरकार पर हमलावर है। वहीं इसको लेकर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने महाविकास अघाड़ी पर तंज कसा है। नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए प्याज को लेके पूछे सवाल पर जवाब देते हुए अठावले ने कहा, “सरकार इसका समाधान निकालने की कोशिश कर रही है कि प्याज की कीमत कम हो सके और उन्हें तकलीफ न हो।” 

अठावले यवतमाल में शामिल होने के लिए नागपुर पहुंचे थे। जहां पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही। इसी के साथ अपनी कविता से एमवीए पर तंज कस्ते हुए कहा, ‘महाराष्ट्रात मोठ्या प्रमाणात पिकतो कांदा, अन् महाविकास आघाडीचा झाला वांदा’ यानी महाराष्ट्र में बड़ी मात्रा में उगता है प्याज और महाविकास अघाड़ी को हो गई मुश्किल। 

स्थिति पर केंद्र सरकार की नजर 

प्याज को लेकर केंद्र सरकार किसानों के पक्ष में है। केंद्र सरकार सोच रही है कि प्याज की कीमत तय की जाए। रामदास अठावले ने कहा कि केंद्र सरकार की कोशिश है कि किसानों को नुकसान न हो और जनता को भी परेशानी न हो।

देखें वीडियो: