logo_banner
Breaking
  • ⁕ देवेंद्र फडणवीस और RSS प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात, करीब 30 मिनट तक हुई चर्चा ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: गढ़चिरोली की उम्मीदवारी पर करें पुनर्विचार वरना देंगे सामूहिक इस्तीफा, होली के समर्थकों की चेतावनी


गढ़चिरोली: भारतीय जनता पार्टी की दूसरी सूची में मौजूदा विधायक डॉ. होली का नाम हटा दिया गया है और पार्टी में नए आए डॉ. मिलिंद नरोटे को उम्मीदवार बनाया गया है. इसके चलते विधायक होली के समर्थक नाराज हैं. स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों ने मांग की है कि भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व को गढ़चिरोली की टिकट को लेकर पुनर्विचार करना चाहिए। 

भारतीय जनता पार्टी और महायुति पदाधिकारियों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि गढ़चिरोली विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ. देवराव होली का विकास और लोगों के साथ उनका जबरदस्त जनसंपर्क ही उन्हें जीत दिलाएगा। लेकिन उनसे बड़ा नेता कोई न उभरे, इस डर से बीजेपी के कुछ नेता जिनका कोई जनाधार नहीं है, झूठे और बेबुनियाद दावों के सहारे विधायक होली की उम्मीदवारी काटने में सफल रहे हैं. इसलिए लोकसभा की तरह विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की हार होगी। 

उन्होंने कहा कि केवल व्यक्तिगत द्वेष के कारण भाजपा के कुछ चुनिंदा स्थानीय नेताओं ने विधायक होली का पत्ता काटने के लिए पूरी पार्टी को घेर लिया है। पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा नेतृत्व को इस मामले पर ध्यान देना चाहिए और चुनाव हारने वाले उम्मीदवार को उम्मीदवारी देने के बजाय जीतने वाले विधायक होली को उम्मीदवारी देने पर पुनर्विचार करना चाहिए।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पार्टी इस पर पुनर्विचार नहीं करती है, तो भारतीय जनता पार्टी के डॉ नरोटे का प्रचार किये बिना भाजपा के सभी होली समर्थक पदाधिकारी एवं बूथ प्रमुख सामूहिक रूप से इस्तीफा देकर डॉ. होली को निर्दलीय चुनाव मैदान में उतारेंगे।