logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती में मेलघाट आंदोलन के पहले चरण को मिली सफलता, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बाद आंदोलन स्थगित ⁕
  • ⁕ राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र से सातों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव, नागपुर से उम्मीदवार माया इवनाते भी बनीं सांसद ⁕
  • ⁕ 16 मार्च को चंद्रपुर मनपा की स्थायी समिति अध्यक्ष पद चुनाव ; संख्या बल से रोचक होगा मुकाबला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम ने मारवाड़ी समुदाय के खिलाफ कहे अपशब्द, पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत ⁕
  • ⁕ Buldhana: पत्नी का हादसा नहीं, सुनियोजित हत्या; पति सहित चालक गिरफ्तार, पहले तीन बार जहर देकर मारने का भी किया प्रयास ⁕
  • ⁕ 9 मार्च से नई ऑटो रिक्शा व टैक्सी परमिट पर रोक, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी जानकारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: जरीपटका क्षेत्र में खेत के कमरे से महिला की लाश बरामद, अर्धनग्न और सड़ी-गली हालत में मिला शव ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

29 मनपा के महापौर पद का आरक्षण आज, सुबह 11 बजे मंत्रालय में होगी घोषणा; 15 मनपा में महिला राज निश्चित


नागपुर/मुंबई: राज्य में 29 मनपा के चुनाव प्रचार की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब सभी की निगाहें महापौर पद के आरक्षण पर केंद्रित हो गई हैं। इन नगर निगमों के महापौर पद के लिए आरक्षण की लॉटरी गुरुवार को घोषित की जाएगी। इस प्रक्रिया को लेकर पूरे राज्य में राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर विशेष उत्सुकता देखी जा रही है। आरक्षण की यह लॉटरी सुबह 11 बजे मुंबई स्थित मंत्रालय की छठी मंज़िल पर आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम शहरी विकास राज्य मंत्री माधुरी मिसाल की उपस्थिति में संपन्न होगा। लॉटरी प्रक्रिया पूरी होते ही यह स्पष्ट हो जाएगा कि राज्य के किन नगर निगमों में किस वर्ग के लिए महापौर पद आरक्षित रहेगा।

50 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू

इस वर्ष महापौर पद के लिए 50 प्रतिशत महिला आरक्षण का प्रावधान लागू किया गया है। इसके अंतर्गत राज्य की कुल 29 नगर निगमों में से 15 नगर निगमों में महिला महापौर का चयन किया जाएगा, जबकि शेष 14 नगर निगमों में सामान्य श्रेणी के लिए पद आरक्षित रहेगा। महिलाओं के लिए आरक्षित 15 पदों में से 4 नगर निगमों में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की महिलाओं तथा 9 नगर निगमों में खुली श्रेणी (ओपन कैटेगरी) की महिलाओं के लिए आरक्षण लागू होने की संभावना है। शेष पदों पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण राउंड-रॉबिन पद्धति के अनुसार निर्धारित किया जाएगा।


मुंबई महापौर पद को लेकर विशेष उत्सुकता

महापौर पद के आरक्षण की घोषणा से यह तय हो जाएगा कि किन महानगरपालिकाओं में यह पद अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिला अथवा खुला वर्ग के लिए आरक्षित रहेगा। देश की सबसे समृद्ध मनपा मानी जाने वाली बृहन्मुंबई महानगरपालिका के महापौर पद को लेकर सर्वाधिक उत्सुकता बनी हुई है। मुंबई में महापौर पद का आरक्षण भी राउंड-रॉबिन प्रणाली के अंतर्गत तय किया जाएगा। पिछली बार यह पद अनुसूचित जाति महिला एवं खुली श्रेणी के लिए आरक्षित था। ऐसे में इस बार का आरक्षण कई वरिष्ठ नेताओं के राजनीतिक भविष्य को प्रभावित कर सकता है।


आरक्षण के बाद तेज़ होंगी राजनीतिक गतिविधियां

महापौर पद के आरक्षण की घोषणा के पश्चात विभिन्न मनपा में महापौर पद की दौड़ औपचारिक रूप से प्रारंभ हो जाएगी। जिस वर्ग के लिए पद आरक्षित होगा, उसी वर्ग के निर्वाचित पार्षदों के बीच राजनीतिक गतिविधियां और समर्थन जुटाने की प्रक्रिया तेज़ होने की संभावना है। विशेष रूप से मुंबई, पुणे, नागपुर और नासिक जैसे प्रमुख महानगरों में सत्ता समीकरण आरक्षण के परिणामों पर निर्भर करेंगे।

मनपा चुनाव में भाजपा बनी सबसे बड़ी पार्टी

गौरतलब है कि, 16 जनवरी को घोषित हुए चुनावी नतीजों में भाजपा राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। मुंबई, पुणे, नागपुर, छत्रपति संभाजी नगर और कल्याण-भिवंडी जैसे प्रमुख शहरों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत दर्ज की। वहीं उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना दूसरे स्थान पर रही।