logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

रोहित पवार का सनसनीखेज दावा, कहा - जनवरी में राजनीति में उतरेंगे मनोज जरांगे पाटिल


अमरावती: मराठा आरक्षण का मुद्दा काफी तूल पकड़ रहा है. इसके लिए मनोज जरांगे पाटिल अनशन पर बैठे. अब मनोज जारांगे पाटिल महाराष्ट्र के दौरे पर हैं. उनकी कई जगहों पर बैठकें होती रहती हैं. इन्हीं बैठकों को लेकर अब राजनीतिक गलियारों से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.

रोहित पवार ने मनोज जरांगे पाटिल को लेकर सनसनीखेज दावा किया है. विधायक रोहित पवार ने दावा किया है कि मराठा आरक्षण की लड़ाई लड़ रहे वाले मनोज जरांगे पाटिल राजनीति में आएंगे. रोहित पवार ने यह भी कहा कि मनोज जरांगे पाटिल जनवरी में राजनीति में प्रवेश करेंगे. 

मराठा आरक्षण के लिए लड़ने वाले जरांगे पाटल ने कहा था कि वह कभी राजनीति में नहीं आएंगे. उन्होंने लगातार राजनीति में आने की खबरों का विरोध किया था. लेकिन अब रोहित पवार ने जरांगे पाटलों की राजनीति में एंट्री की सीधी तारीख का ऐलान कर दिया है.

अब फिर से जरांगे पाटल की राजनीति में एंट्री की चर्चा शुरू हो गई है. यह देखना दिलचस्प होगा कि जारांगे पाटिल किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल होंगे या अपनी एक अलग पार्टी बनाएंगे.