logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

स्वतंत्र दिन के मौके पर भगवा रैली निकालेंगे संभाजी भिड़े, यशोमति ठाकुर ने विरोध करते गिरफ़्तारी की मांग


अमरावती: श्रीशिवप्रतिष्ठान प्रमुख संभाजी भिड़े गुरूजी ने राज्य भर में स्वतंत्रता दिन के मौके पर भवगा रैली निकालने का ऐलान किया है। भिड़े गुरूजी के इस ऐलान का विरोध शुरू हो गया है। कांग्रेस ने इसका जोरदार विरोध किया है। पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री यशोमति ठाकुर ने रैली का विरोध करते हुए भिड़े गुरूजी को गिरफ्तार करने की मांग कर दी है। 

रविवार को अपने निवास स्थान पर पत्रकरो से बात करते हुए यशोमति ठाकुर नेकहा, “तिरंगा देश की शान है। तिरंगे का अपमान कोई बर्दाश्त नहीं करेगा, स्वतंत्रता दिवस पर भगवा रैली निकाल रहे संभाजी भिड़े को गिरफ्तार किया जाए।” 

ज्ञात हो कि, बीते महीने संभाजी भिडे ने महात्मा गांधी को लेकर विवादित बयान दिया था। जिसमें उन्होंने महात्मा गांधी के पिता करमचंद नहीं बल्कि एक मुस्लिम जमींदार थे। भिड़े के इस बयान पर कांग्रेस आक्रामक हो गई है। कांग्रेस ने संभाजी भिड़े की गिरफ्तारी की मांग की है। महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी ने भिड़े के खिलाफ पुणे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और गृह मंत्री देवेंद्र फड़णवीस की आलोचना की। तुषार गांधी ने आरोप लगाया है कि आरएसएस और नागपुर संभाजी भिड़े के कर्ताधर्ता हैं।