logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती में मेलघाट आंदोलन के पहले चरण को मिली सफलता, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बाद आंदोलन स्थगित ⁕
  • ⁕ राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र से सातों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव, नागपुर से उम्मीदवार माया इवनाते भी बनीं सांसद ⁕
  • ⁕ 16 मार्च को चंद्रपुर मनपा की स्थायी समिति अध्यक्ष पद चुनाव ; संख्या बल से रोचक होगा मुकाबला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम ने मारवाड़ी समुदाय के खिलाफ कहे अपशब्द, पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत ⁕
  • ⁕ Buldhana: पत्नी का हादसा नहीं, सुनियोजित हत्या; पति सहित चालक गिरफ्तार, पहले तीन बार जहर देकर मारने का भी किया प्रयास ⁕
  • ⁕ 9 मार्च से नई ऑटो रिक्शा व टैक्सी परमिट पर रोक, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी जानकारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: जरीपटका क्षेत्र में खेत के कमरे से महिला की लाश बरामद, अर्धनग्न और सड़ी-गली हालत में मिला शव ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

संदीप जोशी के संन्यास के ऐलान से शहर की राजनीति में हलचल, भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश


नागपुर: वरिष्ठ भाजपा विधायक संदीप जोशी के सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने के ऐलान ने शहर की राजनीति में हलचल मचा दी है। उनके इस फैसले से भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश और बेचैनी देखने को मिली। घोषणा के बाद बड़ी संख्या में समर्थक जोशी के कार्यालय के बाहर जमा हो गए, नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और उनसे अपना निर्णय वापस लेने की ज़ोरदार मांग की।

विधायक संदीप जोशी ने सोमवार तड़के पत्र जारी कर सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि राजनीति उनके लिए कभी पद या प्रतिष्ठा नहीं, बल्कि समाजसेवा का माध्यम रही है और युवाओं को आगे लाने के उद्देश्य से उन्होंने यह फैसला लिया है। 55 वर्ष की उम्र में जोशी ने अपनी सक्रिय राजनीतिक यात्रा को विराम देने का निर्णय लिया है। जोशी ने बताया कि उनकी आमदारकी की अवधि 13 मई को समाप्त हो रही है और तब तक वे अपनी सभी संवैधानिक जिम्मेदारियां पूरी निष्ठा से निभाएंगे। 13 मई के बाद वे किसी भी राजनीतिक पद को स्वीकार नहीं करेंगे, हालांकि सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जनसेवा और युवाओं को प्रोत्साहित करने का कार्य जारी रखेंगे। अपने पत्र में उन्होंने भाजपा नेतृत्व, नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के प्रति आभार जताते हुए कहा—“कुर्सी नहीं, क़ीमत बचाने चला हूँ।”

वहीं जोशी के इस ऐलान के साथ ही भाजपा में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक उनके कार्यालय के बाहर एकत्र हो गए और जोरदार आंदोलन करते हुए उनसे अपना निर्णय वापस लेने की मांग करने लगे। जोशी ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन समर्थक अपनी मांग पर अड़े रहे। कार्यकर्ताओं के दबाव और भावनाओं को देखते हुए संदीप जोशी ने 25 जनवरी तक अपने निर्णय को स्थगित करने की घोषणा की और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से चर्चा के बाद आगे का निर्णय लेने की बात कही।