logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Yavatmal

दिग्रस-दारव्हा रोड को लेकर संजय देशमुख का मंत्री राठौड़ पर हमला, कहा- आठ साल बाद आई याद


यवतमाल: शिवसेना नेता और पूर्व विधायक संजय देशमुख ने दिग्रस-दारव्हा रोड को लेकर जिले के पालकमंत्री संजय राठोड पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, आठ साल बाद मंत्री को इस सड़क की याद आई है। उन्हें अपनी नौटंकी बंद करना चाहिए। पिछले सात साल में इस सड़क पर चलते सैकड़ो लोगों के हाथ-पैर टूट गए हैं। वहीं कई लोगों की मौत गई, जिसके कारण कई परिवार बर्बाद हो गए। इसका जिम्मेदार कौन है? कितने पीड़ितों को मुआवजा मिला? बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में देशमुख ने यह सवाल किया।

ज्ञात हो कि, दो दिन पहले राठोड ने राष्ट्रीय महामार्ग विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ  दिग्रस-दारव्हा रोड का दौरा किया था। इस दौरान राठोड दो पहिया में बैठकर 30 किलोमीटर तक सड़क की जांच की। इस दौरान उन्होंने अधिकारीयों ख़राब निर्माण को ठीक करने और थर्ड पार्टी से ऑडिट कराकर 15 दिन के अंदर रिपोर्ट देने का आदेश दिया था। इसी को लेकर आज देशमुख ने पत्रकार वार्ता का आयोजन किया और राठोड पर कई सवाल उठाए।

पूर्व विधायक ने कहा, पिछले सात साल से मंत्री सोये हुए थे। इस सड़क पर चलते हुए सैकड़ो लोगों के हाथ पैर टूट गए। वहीं कई की मौत हो गई। जिसके कारण कई परिवार उजाड़ गए हैं। देशमुख ने सरकार से एसआईटी का गठन कर सड़क की जांच करने ली मांग करते हुए कहा कि, इसी से ही असली गुनेहगार कौन है यह सामने आएगा।