logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

संजय राउत ने महाराष्ट्र में 100 प्रतिशत सफलता मिलने का किया दावा, कहा - गडकरी जैसे बड़े नेता को भी हमने जकड़ लिया है


नागपुर: शिवसेना (ठाकरे गुट) नेता संजय राउत ने नागपुर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नितिन गडकरी का अपने संसदीय क्षेत्र से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। महाविकास अघाड़ी के प्रचार जब से तेज हुआ है। गडकरी जैसे बड़े नेता को भी हमने जकड़ लिया है। 

उन्होंने कहा, “पहले चरण में हमारे कोई उम्मीदवार नहीं हैं, बल्कि महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवार हैं। कोई कुछ भी कहे, चाहे कितने भी सर्वे करे, बदलाव की शुरुआत विदर्भ से होती है। लोग पार्टी को नहीं बल्कि महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवार को देख रहे हैं। रामटेक में हमारे पास कोई उम्मीदवार नहीं है लेकिन मैं महाविकास अघाड़ी के लिए एक बैठक कर रहा हूं। हमें महाराष्ट्र को 100% सफलता मिलेगी।”

राउत ने कहा, “देवेंद्र फडणवीस जो 45 प्लस की संख्या बता रहे हैं, उन्हें संख्याएँ बनाने की आदत है। चुनाव के बाद उन्हें आंकड़े लगाने का व्यवसाय करना पड़ेगा। महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी और देश में भारत अघाड़ी सफल होगी, महाराष्ट्र में 35+ और देश में 305 सीटें मिलेंगी।” 

देखें वीडियो: