logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

शरद पवार ने अजित गुट पर ईडी के डर से भाजपा के साथ जाने का लगाया आरोप, दिलीप वलसे पाटिल ने किया पलटवार


पुणे: महारष्ट्र की राजनीति में आये दिन कोई न कोई घटनाक्रम हो रहा है। वहीं जब से अजित पवार ने अपने समर्थको के साथ शिंदे-फडणवीस सरकार में शामिल हुई है, अब से राज्य की राजनीति में वार-पलटवार का दौर शुरू है।  रविवार को शरद पवार ने बगावत करने वाले विधायकों पर हमला बोलते हुए कहा कि, ईडी के डर से सभी भाजपा के साथ गए हैं। पवार के इस वार पर कभी उनके ख़ास रहे और सभी सरकार में मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, जल्द ही राज्य में नया भूचाल आने वाला है।

रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र आंबेगाव में आयोजित एक सभा को बोलते हुए कहा कि, “में हमेशा बताया गया है कि पवार साहब देश के सबसे बड़े नेता हैं लेकिन दूसरी तरफ उनके नेतृत्व में पार्टी कभी महाराष्ट्र में अपने दम पर सत्ता नहीं हासिल कर सकी है। उन्होंने आगे कहा, ”कई राज्यों में क्षेत्रीय पार्टियों ने अपनी जगह बनाकर अपने दम पर सरकार बनाई है, इनमें मायावती और ममता बनर्जी की पार्टियां शामिल हैं।" पाटिल ने तंज कस्ते हुए कहा, “इतने बड़े नेता होने के बावजूद हमने अभी तक केवल 60 से 70 सीट ही जीत पाए हैं।”

हम भी एनसीपी के विधायक 

भाजपा के साथ जाने पर बोलते हुए मंत्री ने कहा, “हमने भाजपा के साथ गठबंधन किया है, न की पार्टी का विलय हम एनसीपी के ही विधायक और रहेंगे। वहीँ चुनाव चिन्ह और पार्टी पर अधिकार पर बोलते हुए उन्होने कहा, ”पार्टी किसकी है इसका फैसला छुङाव आयोग करेगा, लेकिन यह तय है जब भी इसका फैसला आएगा राज्य में बड़ा राजनीतिक तूफ़ान आएगा।"