logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शरद पवार गुट के नेता दुनेश्वर पेठे ने मनपा चुनाव को लेकर हाईकोर्ट में दायर की याचिका, न्यायालय ने चुनाव आयोग को जारी किया नोटिस


नागपुर: नागपुर महानगर पालिका चुनाव के लिए तय प्रभाग रचना को लेकर मुंबई उच्च न्यायालय की नागपुर खंडपीठ में याचिका दायर की गई है. ये याचिका राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार गुट के नागपुर शहर अध्यक्ष दुनेश्वर पेठे ने दायर की है. इस याचिका पर उच्च न्यायालय ने नागपुर महानगर पालिका और राज्य चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है.

कुछ दिनों पूर्व ही नागपुर महानगर पालिका चुनाव के लिए प्रभाग रचना का अंतिम प्रारूप सार्वजनिक हुआ है. इस पूरी प्रक्रिया के तहत कई चरण पूरे हुए लेकिन दुनेश्वर पेठे ने आरोप लगाया है कि इसमें नियमों का सही तरीके से पहला नहीं हुआ है. पेठे की याचिका उनके खुद के प्रभाग में सीमांकन को लेकर थी. 

याचिका में प्रभाग 23 और 26 का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि जो सीमांकन किया गया है उससे यह दिखाई पड़ता है कि इसके पीछे एक राजनीतिक दल को फायदा पहुंचाने की मंशा है. पेठे ने उम्मीद जताई है कि उनकी याचिका पर न्यायालय उचित संज्ञान लेगा और उन्हें न्याय मिलेगा.