logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

विदर्भ में उद्योगों को बढ़वा देने मुख्यमंत्री फडणवीस की नई रणनीति, शिवानी दाणी वखरे बनीं विदर्भ की निवेश सलाहकार


नागपुर: राज्य सरकार ने विदर्भ के औद्योगिक और आर्थिक विकास को नई रफ्तार देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा लिए गए अहम निर्णय के तहत शिवानी दाणी वखरे को विदर्भ क्षेत्र के लिए निवेश सलाहकार के पद पर नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की "विकसित भारत @अमृतकाल" विज़न के अंतर्गत की गई है, जिसका उद्देश्य, "देश के भविष्य के निर्माण में क्षेत्रीय निवेश को बढ़ावा देना और वैश्विक स्तर पर महाराष्ट्र को एक मजबूत आर्थिक केंद्र के रूप में स्थापित करना।"

Davos 2025 के बाद से विदर्भ में निवेश की लहर देखी जा रही है। यहाँ की औद्योगिक क्षमता, संसाधनों की उपलब्धता और अधोसंरचना ने इसे निवेश के लिए एक उभरता हब बना दिया है। ऐसे समय में शिवानी वखरे जैसी युवा, कुशल और दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता की नियुक्ति को विदर्भ की किस्मत बदलने वाला फैसला माना जा रहा है।

शिवानी वखरे की प्रमुख जिम्मेदारियाँ होंगी:
  • विदर्भ की निवेश संभावनाओं को चिन्हित करना और उन्हें वैश्विक मंचों पर प्रमोट करना।
  • MIDC, MIHAN और अन्य संस्थाओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना।
  • निवेशकों को सरल, पारदर्शी और अनुकूल कारोबारी माहौल प्रदान करना।
  • स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा करना और आर्थिक गतिविधियों को बल देना।