logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कल्याण से श्रीकांत शिंदे होंगे उम्मीदवार, उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा- महायुति पूरी ताकत से साथ रहेगी खड़ी


नागपुर: कल्याण लोकसभा सीट (Kalyan Parliamentary Consistency) से एकनाथ शिंदे (Shrikant Shinde) ही उम्मीदवार होंगे। भारतीय जनता पार्टी (BJP) पूरी ताकत के साथ उनके साथ खड़ी रहेगी। पिछली बार जितने वोटों से जीते थे, उससे ज्यादा वोटों से वह इस बार चुनाव जीतेंगे। शुक्रवार को भाजपा का 44वा स्थापना दिवस है। इसी को लेकर आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने यह बात कही। 

बीते कई दिनों से श्रीकांत शिंदे की उम्मीदवारी को लेकर प्रश्नचिन्ह लगा हुआ है। उम्मीदवारी मिलेगी या नहीं इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। खबर यह भी आई कि, शिंदे की उम्मीदवारी का भाजपा के कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं। वहीं इस आरोप को लेकर फडणवीस ने पूछे सवाल पर जवाब देते हुए कहा, "भाजपा की ओर से श्रीकांत शिंदे की उम्मीदवारी का कोई विरोध नहीं है। श्रीकांत शिंदे कल्याण से महायुति के उम्मीदवार होंगे। भाजपा उनके पीछे मजबूती से खड़ी रहेगी। हम कल्याण से श्रीकांत शिंदे को पूरी ताकत और पिछली बार से ज्यादा वोटों से चुनेंगे।" 

महाविकास अघाड़ी पर हमला बोलते हुए फडणवीस ने कहा, "महाविकास अघाड़ी में सभी इंजन लाइन में लगे हैं. हम सभी अपने हाथ उठाएंगे और कहेंगे कि हम एक साथ हैं और फिर से अपने इंजन लेकर अलग-अलग दिशाओं में चले जाएंगे। ऐसे इंजन का उद्देश्य क्या है? अब जनता को इस टूटे इंजन पर भरोसा नहीं रहा।"