logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

देश में बदलाव की बयार, विजय वडेट्टीवार बोले- सत्तापक्ष की स्थिति बेमौसम बारिश की तरह


नागपुर: बेमौसम बारिश सभी को तबाह कर देती है, यही स्थिति सत्तापक्ष की भी है। कांग्रेस पार्टी (Congress) समतावादी है और एक नदी की तरह है जो हमेशा बहती रहती है। इस समय देश में बदलाव की बयार चल रही है और जनता कांग्रेस के साथ खड़ी है। कांग्रेस नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार (Vijay Wadettiwar) ने विश्वास जताते हुए यह बात कही। 

बुधवार को कांग्रेस नेता ने नागपुर में पत्रकारों से बात की। जहां सत्तापक्ष पर हमला बोले हुए वडेट्टीवार ने कहा, "कुछ लोग (पार्टियां) बेमौसम बारिश की तरह हैं, जो सब तबाह कर देते हैं। यही स्थिति आज के सत्तापक्ष की है। कांग्रेस एक सतत बहती नदी की तरह पार्टी है, जिन विचारों पर यह पार्टी बनी है। वह विचार कांग्रेस पार्टी है जो देश में जाति-धर्म-संप्रदायों को छांटकर मानवता के विचार के रूप में सभी जातियों और धर्मों को न्याय देती है। राजीव गांधी से लेकर मनमोहन सिंह तक विकास ही एजेंडा रहा है।"

शरद पवार की सोच कांग्रेस विचारधारा वाली 
पूर्व कृषि मंत्री शरद पवार ने क्षेत्रीय दलों को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसके तहत जल्द ही क्षेत्रीय दल अपना विलय कांग्रेस में कर देंगी। पवार के के बयान पर बोलते हुए वडेट्टीवार ने कहा, "शरद पवार एक वरिष्ठ नेता हैं और उनकी सोच और संरचना कांग्रेस विचारधारा की है। शरद पवार साहब मौलिक गांधीवादी विचार के हैं, गांधीवादी विचार को कोई ख़त्म नहीं कर सकता। लोग तानाशाही प्रवृत्ति से तंग आ चुके हैं। इसलिए कांग्रेस में कई पार्टियां शामिल हो सकती है। और जब शरद पवार जैसे नेता यह बोलते हैं तो वह काफी आगे का सोचकर बोलते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि 24 में सत्ता परिवर्तन होगा और जो पार्टी दबाव में भटक गई है, उसे कांग्रेस में ताकत मिलेगी और एक बार फिर कांग्रेस देश का नेतृत्व करेगी।