logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विपक्षी गठबंधन पर भड़के सुधीर मुनगंटीवार, बोले- सभी आरोपी हुए एक साथ, जनता सिखाएगी सबक


नागपुर: विपक्ष गठबंधन की दो दिवसीय बैठक मुंबई में सपन्न हो गई है। बैठक में तमाम नेताओं ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। वहीं विपक्ष को सुधीर मुनगंटीवार ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा, “विपक्षी गठबधन में ऐसा एक भी नेता नहीं है जो आरोपों से मुक्त हो। लालू प्रसाद यादव कहते हैं कि मैं प्रधानमंत्री के गले पर बैठने आया हूँ। क्या यह देश और जनता का अपमान नहीं है?”

मुनगंटीवार शुक्रवार को नागपुर में थे, जहां सवाल के जवाब में उन्होंने यह बात कही। मुनगंटीवार ने विपक्षी गठबंधन की आलोचना करते हुए कहा कि, "जनता इस लोगों की असलियत जानती है। वह इन गठबंधन में शामिल लोगों को लोकतान्त्रिक तरीके से जवाब देगी और सबक सिखाएगी।

शरद पवार ने बीजेपी पर केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरपयोग करने का आरोप लगाया। पवार के आरोप पर मुनगंटीवार ने जवाब देते हुए कहा, “एक तरफ शरद पवार कहते हैं कि अगर हम दोषी हैं तो जांच करो और दूसरी तरफ अगर जांच शुरू होती है तो कहतें हैं कि, ईडी का दुरुपयोग हो रहा है। ईडी का जन्म कांग्रेस काल में हुआ, 2005 से 2014 तक 2200 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए। इसलिए ईडी पर आरोप लगाना देश का अपमान है। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब उन्हें सीबीआई के सामने पूछताछ के लिए बुलाया गया था।  क्या यह संस्थानों का अच्छा उपयोग था? ऐसा सवाल भी किया।”

भाजपा नेता ने कहा, "गृह मंत्री अमित शाह को फर्जी मामले में जेल भेजा गया। जब सुरेश कलमाड़ी, मायावती, अखिलेश यादव से सवाल किया जाता है तो क्या यह गाली नहीं बल्कि सदुपयोग है? मुनगंटीवार ने यह भी कहा कि इस तरह का सवाल उठाकर कानून अपना काम करता है और अगर कोई अपराध नहीं है तो रिपोर्ट करने के बाद जांच बंद कर दी जाती है।

एक देश एक चुनाव के विरोध का कारण नहीं

लोकसभा के विशेष सत्र और एक देश और एक चुनाव के लिए गठित समिति के ऐलान पश्च्यात बाद विपक्ष ने सवाल उठाना शुरू कर दिया है। इस पर मुनगंटीवार ने कहा, "एक देश एक चुनाव का विरोध करने का कोई कारण नहीं है। कांग्रेस सरकार के दौरान इस पर चर्चा हुई थी। उस समय भी हर राज्य की राय जानी गई थी। मुनगंटीवार ने यह भी कहा कि उस समय राज्य सरकार की ओर से यह राय व्यक्त की गई थी।