logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बच्चू कडू की बाघनख वाली टिप्पणी पर सुधीर मुनगंटीवार ने दी प्रतिक्रिया


नागपुर: भाजपा नेता और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार कुछ दिन पहले छत्रपति शिवाजी महाराज के युग के बाघनख लाने के समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए लंदन गए थे। इसके बाद वह बघनख लेकर भारत आने वाले थे। लेकिन मुनगंटीवार बाघनाग लिए बिना ही लौट आए। 

सुधीर मुनगंटीवार के इस दौरे पर बच्चू कडू ने टिप्पणी की है। कडू ने चुटकी लेते हुए कहा है कि डील करने के लिए लंदन जाने की जरूरत नहीं थी। यह काम ऑनलाइन किया जा सकता था। बच्चू कडू ने इस बात की आलोचना की कि लंदन दौरे के लिए 50 से 60 लाख खर्च करने की जरूरत नहीं थी। बच्चू कडू की आलोचना पर अब सुधीर मुनगंटीवार ने प्रतिक्रिया दी है। 

एक वीडियो जारी कर सुधीर मुनगंटीवार ने कहा, “बच्चू कडू को ऐसे व्यंग्यात्मक शब्द कहने की कोई जरूरत नहीं थी। वे कहेंगे कि कल वे एमएलए का चुनाव भी नहीं कराएंगे। क्योंकि एमएलए के चुनाव में करोड़ों रुपए खर्च होते हैं। एक लोकसभा चुनाव में 25 करोड़ का खर्च होता है। इसलिए यह अच्छा है कि उन्होंने 20 साल में एक बार चुनाव कराने का सुझाव नहीं दिया।”