logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल प्रदेश के नए सीएम, आलाकमान ने लगाई नाम पर मुहर


शिमला: हिमाचल प्रदेश में अगले सीएम को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। कांग्रेस आलाकमान ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर अपनी मुहर लगा दी। इसी के साथ मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम बनाया गया है। दोनों नेता रविवार को शपथ लेंगे। यह फैसला शनिवार को शिमला में आयोजित कांग्रेस विधायक दल की बैठक में लिया गया।

इस बात की जानकारी देते हुए कांग्रेस के पर्यवेक्षक और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, “कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के सीएम और मुकेश अग्निहोत्री डिप्टी सीएम होंगे। शपथ ग्रहण समारोह कल सुबह 11 बजे होगा।”

मुख्यमंत्री पद के नाम पर मनोनीत करने के लिया सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस आलाकमान को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि, “मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और प्रदेश की जनता का शुक्रगुजार हूं। हमारी सरकार बदलाव लाएगी। हमने हिमाचल प्रदेश की जनता से जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा करना मेरी जिम्मेदारी है। राज्य के विकास के लिए हमें काम करना है।”

सुक्खू  ने कहा, “डिप्टी सीएम नामित मुकेश अग्निहोत्री और मैं एक टीम के रूप में काम करेंगे। मैंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 17 साल की उम्र में की थी। कांग्रेस पार्टी ने मेरे लिए जो किया है उसे मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा।”

कांग्रेस आलाकमान के फैसले के बाद हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा वीरभद्र सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि वह आलाकमान के फैसले से खुश है। उन्होंने कहा, "हम कांग्रेस आलाकमान द्वारा लिए गए निर्णय को स्वीकार करते हैं।"  

शिमला में आयोजित कांग्रेस विधायक दल की बैठक में पार्टी के हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा वीरभद्र सिंह सहित अन्य मौजूद थे।