logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

सुनेत्रा पवार बनेगी राज्य की पहली उपमुख्यमंत्री!, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- NCP के फैसले के साथ सरकार और भाजपा खड़ी


नागपुर: अजित पवार के निधन के बाद राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग एनसीपी नेताओं की ओर से उठाई गई है। इसी सिलसिले में प्रफुल्ल पटेल की अगुवाई में एनसीपी के वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात भी की। वहीं इसको लेकर मुख्यमंत्री ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, "एनसीपी जो भी निर्णय लेगी, उस पर सरकार और भाजपा पूरी मजबूती के साथ उसके साथ खड़ी रहेगी।" हालांकि शपथ ग्रहण को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की।

नागपुर मनपा में महापौर पद को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आवास पर महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक पश्च्यात पत्रकारों से मुख्यमंत्री ने बात की। इस दौरान सुनेत्रा पवार के उपमुख्यमंत्री बनाने को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से सवाल किया गया। जिसपर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "उपमुख्यमंत्री पद पर कोई निर्णय एनसीपी को लेना है।" मुख्यमंत्री फडणवीस ने आगे कहा, "एनसीपी को या अजित पवार का परिवार हम उनके साथ खड़े हैं।"

एनसीपी नेताओ के साथ हुई बैठक पर मुख्यमंत्री ने कहा, "
राष्ट्रवादी के नेता दो बार मुझसे चर्चा कर चुके हैं। इन बैठकों में उन्होंने अपनी कार्यप्रणाली, उपलब्ध विकल्पों और आगे की संभावनाओं को लेकर बातचीत की है।" हालांकि, मुख्यमंत्री ने फिर दोहराय की अंतिम निर्णय एनसीपी को ही लेना है। इस कारण वह इस पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करेंगे।" 

शनिवार पांच बजे होगा शपथग्रहण 

एनसीपी की तरफ से सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री पद को लेकर मना लिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को सुनेत्रा पद की शपथ लेगी। मिली जानकारी के अनुसार, सुबह एनसीपी विधायकों की बैठक होगी। बैठक में सुनेत्रा को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इसके बाद शाम को राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।