logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

सुपरस्टार पवन कल्याण का तमिलनाडु के नेताओं को दिखाया आइना, कहा- जब विरोध तो पैसे के लिए फिल्मों को क्यों करते हो डब


अमरावती: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण तमिलनाडु और केंद्र सरकार के बीच चल रहे भाषा विवाद में कूद पड़े हैं। पवन कल्याण ने कहा कि तमिलनाडु के नेता हिंदी का विरोध करते हैं। दूसरी ओर, वे तमिल फिल्मों को हिंदी में डब करके पैसा कमाते हैं। ऐसा क्यों? ये लोग पाखंडी हैं।

पवन कल्याण अपनी पार्टी जन सेना के 12वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत की भाषाई विविधता को बनाए रखने के लिए हमें एक या दो नहीं बल्कि सभी भाषाओं का विकास और सम्मान करना होगा। इससे देश की अखंडता बनी रहेगी।

तमिलनाडु के नेताओं का नाम लिए बगैर एनडीए सहयोगी कल्याण ने कहा, "एक तरफ वे हिंदी का विरोध करते हैं, लेकिन दूसरी तरफ पैसा कमाने के लिए अपनी फिल्मों को हिंदी में डब करवाते हैं।" मुझे समझ नहीं आता कि ऐसा क्यों होता है। वे बॉलीवुड से पैसा तो चाहते हैं, लेकिन हिंदी स्वीकार करने से इनकार करते हैं। यह कैसा तर्क है?

तमिलनाडु सरकार ने बजट में रुपये का प्रतीक चिन्ह बदला

13 मार्च को तमिलनाडु की डीएमके सरकार ने 2025-26 के बजट में '₹' के स्थान पर 'रुपये' के चिह्न का उपयोग किया। यह तमिल लिपि में 'रु' अक्षर है। जब भाजपा ने इस पर नाराजगी जताई और स्टालिन को मूर्ख कहा तो केंद्रीय वित्त मंत्री ने पूछा कि 2010 में जब यह प्रतीक बनाया गया था तब डीएमके ने इसका विरोध क्यों नहीं किया था।