logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

गडकरी के खिलाफ वोट करें शिवसेना समर्थक, उद्धव ठाकरे ने नागपुर के नेताओ को दिया निर्देश


नागपुर: लोकसभा चुनाव के लिए सभी दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी के मद्देनजर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने नागपुर के पदाधिकारियों की साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने कार्यकताओ को नितिन गडकरी के खिलाफ मतदान करने और कांग्रेस उम्मीदवार को वोट करने का आदेश दिया है।

शनिवार को उद्धव ठाकरे ने विदर्भ की सभी लोकसभा सीटों की समीक्षा बैठक बुलाई थी। इस बैठक में उद्धव गुट के तमाम बड़े नेता और पदाधिकारी शामिल हुए। इस बैठक में जहाँ ठाकरे ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ठाकरे ने रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंदिया और गढ़चिरौली-चिमूर निर्वाचन क्षेत्रों की भी समीक्षा की। इसी के साथ ठाकरे ने रामटेक में शिंदे गुट में गए सांसद कृपाल तुमाने की जगह ठाकरे गुट के उम्मीदवार को चुनने की रणनीति भी तय की गई।

कांग्रेस का करें पूरा समर्थन 

बैठक के दौरान उद्धव ने लोकसभा चुनाव में नागपुर सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी की मदद करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि, इण्डिया गठबंधन के तहत जिस तरह बारामती सीट पर एनसीपी की मदद कर रहे हैं, उसी तरह नागपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी को जीत दिलाने में मदद करना है। बैठक के दौरान उन्होंने रामटेक लोकसभा सीट से उनके गुट के नेता का चुनाव लड़ने का ऐलान भी किया।