logo_banner
Breaking
  • ⁕ अकाल पर राजनीति कर रही महायुति सरकार, कांग्रेस नेता नाना पटोले ने लगाया आरोप; सचिन वाझे की रिहाई को लेकर सरकार को घेरा ⁕
  • ⁕ नाकामी के लिए चुनाव आयोग को दोषी ठहराने की कांग्रेस की कोशिश - उइके ⁕
  • ⁕ Amravati: विदर्भ में 18 साल में पहली बार हुई कम बारिश, 11 जिलों में सिर्फ़ 687 मिमी बारिश रिकॉर्ड, एल-नीनो का असर ⁕
  • ⁕ Gondia: जंगली सूअरों का आतंक, सूखे की मार और धान बोनस का मुद्दा; किसानों के सवालों पर बलिराजा संघ आक्रामक ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

शुभेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री, विधायक दल ने चुना नेता; गृहमंत्री अमित शाह ने नाम का किया ऐलान


कोलकाता: पश्चिम बंगाल (West Bengal) की राजनीति में आज एक नया इतिहास रच दिया गया है। कई दिनों से चल रहे सस्पेंस और सियासी अटकलों पर अब पूरी तरह विराम लग गया है। शुभेंदु अधिकारी (Subhendu Adhikari) होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री। कोलकाता में गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) की मौजूदगी में उनके नाम का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। कल, यानी 9 मई को कोलकाता के ऐतिहासिक परेड ग्राउंड पर शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बंगाल में भाजपा के इस पहले मुख्यमंत्री के साथ ही राज्य में एक नए राजनीतिक युग का आगाज होने जा रहा है।

ज्ञात हो कि, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 207 सीटों पर जीत हासिल कर ममता बैनर्जी के किलों को ढहाया और सत्ता से बाहर किया। शुभेंदु अधिकारी चुनाव में जॉइंट किलर बनकर सामने आएं। अधिकारी ने बभनीपुर में ममता बैनर्जी को 15 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। लगातार दो चुनाव में सुभेंदु ने ममता को हरा चुके हैं। 2021 में अधिकारी ने नंदीग्राम में भी ममता को हराया था।

शपथ ग्रहण के लिए परेड ग्राउड तैयार 
एक तरफ जहाँ भाजपा ने बंगाल में अपना नया कैप्टन चुन लिया है। वहीं दूसरी तरफ कप्तान के ताजपोशी के लिए तैयारी भी जोरशोर से शुरू है। सुभेंदु अधिकारी शनिवार को कोलकाता के परेड ग्राउंड मैदान में सुबह 11 बजे शपथ लेंगे। शपथग्रहण के लिए पूरी तैयारी हो चुकी है। इस भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भारतीय जनता पार्टी सहित एनडीए के तमाम बड़े नेता और सभी राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। 

सरकार बनाने का दावा किया पेश 
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद भाजपा ने आगे की प्रक्रिया तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार, शाम साढ़े छह बजे शुभेंदु अधिकारी भाजपा के नेताओं के साथ राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।