logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

मुहूर्त हुआ तय! 'इस' तारीख को होगा मोदी सरकार का तीसरा शपथ ग्रहण


नई दिल्ली: दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर बैठकों का दौर जारी है. मोदी सरकार ने भी अपनी रणनीति बना ली है. सूत्रों से जानकारी मिली है कि नरेंद्र मोदी 8 जून को शपथ ग्रहण करेंगे। ऐसी संभावना है कि मोदी सरकार का तीसरी बार शपथ ग्रहण समारोह 8 जून को होगा।

सत्ता गठन का पूरा गणित एनडीए के दो घटक दलों टीडीपी और जेडीयू पर निर्भर है। इन दोनों पार्टियों की अहमियत अचानक बढ़ गई है। टीडीपी के चंद्रबाबू नायडू और जेडीयू के नीतीश कुमार असली 'किंगमेकर' बनने जा रहे हैं। वहीं, यह भी चर्चा की नितिन गडकरी को मंत्री पद छोड़ना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि टीपीडी ने सीधे तौर पर मोदी सरकार में सबसे कुशल मंत्री नितिन गडकरी के मंत्रालय को लेकर एनडीए के घटक दलों के सामने कई अन्य मांगें रखी हैं।    

टीडीपी सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने एनडी से 5-6 कैबिनेट और राज्य मंत्री पद की मांग की है. वहीं, टीडीपी लोकसभा अध्यक्ष पद की भी मांग करेगी। दिलचस्प बात यह है कि टीडीपी द्वारा मांगे गए मंत्रालयों की सूची सामने आ गई है। एनडीए के घटक दलों ने मांग की है कि टीडीपी सड़क परिवहन, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, आवास और नागरिक मामलों, कृषि, जल शक्ति, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार, शिक्षा मंत्रालय, वित्त मंत्रालय में भी राज्य मंत्री का पद चाहती है।