logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
National

महाकुंभ में नहीं कम हो रही भीड़, शुक्रवार को डेढ़ करोड़ लोगों ने किया स्नान; श्रद्धालुओं को 10 किलोमीटर चलना पड़ रहा पैदल


प्रयागराज: 12 फ़रवरी को शाही स्नान और कपलवास समाप्त होने के बाद महाकुंभ में आरही भीड़ में कमी होने की उम्मीद जताई जा रही थी, हालांकि, स्थिति उसके उलट बनी हुई है। कुंभ में स्नान करने के लिए लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आलम यह हो गया है कि, तीर्थराज प्रयाग शहर में ट्रैफिक स्थिति बेहद ख़राब हो गई है। हर तरफ जाम दिखाई दे रहा है। वहीं प्रयागराज आने वाली तमाम सडको पर जाम की स्थिति बनी हुई है। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने वाहनों को शहर की सीमा के बाहर ही रोका जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को 10-15 किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है। 

शुक्रवार को डेढ़ करोड़ लोगों ने किया स्नान 

महाकुंभ में स्नान करने के लिए लोगों में उत्साह बना हुआ है। शुक्रवार को करीब डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोगों ने गंगा में स्नान किया। कुंभ के 40 दिनों में 58 करोड़ से ज्यादा लोगों ने स्नान कर लिया है। वहीं जिस हिसाब से लोग आ रहे हैं, उसको देखते हुए ऐसा लगता है कि, कुंभ समाप्त होने तक यह संख्या 65 करोड़ के पार चली जाएगी। 

10 से 15 किलोमीटर श्रद्धालुओं को चलना पड़ रहा पैदल

देश भर में महाकुंभ को लेकर उत्साह कम नहीं हो रहा है। मेला समाप्त होने में अभी केवल पांच दिनों का समय समय बचा हुआ है। जैसे कुंभ के दिन समाप्त हो रहे हैं, वैसे ही लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। वहीं शनिवार और रविवार होने के कारण भीड़ और बढ़ सकती है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने मेला क्षेत्र में वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी है। यही नहीं शहर के अंदर आने वाले वाहनों को सीमा पर ही रोका जा रहा है, और वहीं बने पार्किंग में उन्हें खड़ा किया जा रहा है। इस कारण श्रद्धालुओं को स्नान घाट पर पहुंचने के लिए 10 से 15 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ रहा है।

शिवरात्रि के लिए बनाई विशेष योजना 

शिवरात्रि को आखिरी शाही स्नान होना है। जिसके कारण इस दिन तमाम रिकॉर्ड टूटने की बात कही जा रही है। इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काम करना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी 23 फ़रवरी को प्रयागराज आने वाले हैं और तैयारियों का जायजा लेंगे। महाशिवरात्रि के पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पर्व पर जनपद में ट्रैफिक की व्यवस्था सुचारू हो, इसके लिए रणनीति में बदलाव किया गया है। जनपद की ओर आने वाले सात प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालने के लिए सात वरिष्ठ पुलिस अफसरों को इन मार्गों पर तैनात किया गया है।