logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मैदान तुम्हारा, चर्चा हम करेंगे; संघ नगरी से स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को दी चुनौती


नागपुर: लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) की बिसात बिछ चुकी है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक तरफ जहाँ अपने उम्मीदवारों के नामो का ऐलान कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ देश भर में बड़े नेताओं को चुनावी मैदान में उतारकर प्रचार शुरू कर दिया है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smruti Irani) नागपुर पहुंची, जहां उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर जोरदार हमला बोला। इसी दौरान बोलते हुए ईरानी ने राहुल को बहस की चुनौती दे दी। 

कांग्रेस पर भाजपा को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए ईरानी ने कहा, "कांग्रेस हमको उकसा रही है. हमे डीप फ़ेक और एआई के ज़रिए बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन राहुल गांधी को चुनौती देती हूँ मैदान तुम चुनो, चर्चा हम करेगे।" उन्होंने आगे कहा, "मैं राहुल को चुनौती देती हूँ तुम जगह चुनो हमारी पार्टी का एक कार्यकर्ता तुमसे चर्चा करने और हराने में शक्षम है।" 

राहुल की न्याय यात्रा पर तंजा कस्ते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, "राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के ज़रिए लोगो के साथ अन्याय कर रहे है। राहुल गांधी और कांग्रेस प्रभु राम को नकारा रही है और संसद में  सेना के पराक्रम का प्रमाण माँग रही है। इंडिया अलाइन के एक नेता ने कहा कि मोदी का परिवार नहीं  है। लेकिन हमको उनको बताना चाहते है की हम मोदी का परिवार है देश की १४० करोड़ जनता मोदी का परिवार है।"