logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती में मेलघाट आंदोलन के पहले चरण को मिली सफलता, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बाद आंदोलन स्थगित ⁕
  • ⁕ राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र से सातों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव, नागपुर से उम्मीदवार माया इवनाते भी बनीं सांसद ⁕
  • ⁕ 16 मार्च को चंद्रपुर मनपा की स्थायी समिति अध्यक्ष पद चुनाव ; संख्या बल से रोचक होगा मुकाबला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम ने मारवाड़ी समुदाय के खिलाफ कहे अपशब्द, पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत ⁕
  • ⁕ Buldhana: पत्नी का हादसा नहीं, सुनियोजित हत्या; पति सहित चालक गिरफ्तार, पहले तीन बार जहर देकर मारने का भी किया प्रयास ⁕
  • ⁕ 9 मार्च से नई ऑटो रिक्शा व टैक्सी परमिट पर रोक, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी जानकारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: जरीपटका क्षेत्र में खेत के कमरे से महिला की लाश बरामद, अर्धनग्न और सड़ी-गली हालत में मिला शव ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

नायलॉन मांजे पर हाईकोर्ट सख्त; नागपुर में दो केस बताने पर सरकार को फटकार, 30 जनवरी तक हलफनामा दाखिल करने के आदेश


नागपुर: नागपुर में प्रतिबंधित नायलॉन मांजे की खुलेआम बिक्री और इस्तेमाल को लेकर अब सरकारी अधिकारी ही हाईकोर्ट के निशाने पर आ गए हैं। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर खंडपीठ ने राज्य सरकार के जवाब पर कड़ी नाराज़गी जताते हुए साफ कहा है कि गलत या भ्रामक जानकारी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अदालत ने 30 जनवरी तक निष्पक्ष और तथ्यात्मक हलफनामा दाखिल करने के आदेश दिए हैं।

मकर संक्रांति के दौरान प्रतिबंधित नायलॉन मांजे की बिक्री और उसके उपयोग को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर खंडपीठ ने सख्त रुख अपनाया है। राज्य सरकार ने अदालत को बताया कि नागपुर जिले में केवल दो आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं, जिस पर हाईकोर्ट ने कड़ी आपत्ति जताई।न्यायमूर्ति अनिल किलोर और न्यायमूर्ति राज वाकोड़ की पीठ ने मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा कि नायलॉन मांजे की बिक्री सभी ने देखी है, ऐसे में गलत या भ्रामक बयान स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

अदालत ने स्पष्ट किया कि यदि हलफनामे में गलत जानकारी दी गई, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।हाईकोर्ट ने पहले ही आदेश जारी करते हुए नायलॉन मांजे के उपयोग और बिक्री पर भारी जुर्माने तय किए हैं। वयस्क द्वारा नायलॉन मांजा इस्तेमाल करने पर 25 हजार रुपये, नाबालिग के मामले में अभिभावक से 25 हजार रुपये और मांझा बेचने या आपूर्ति करने वालों पर ढाई लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान किया गया है।

जुर्माने की राशि के प्रबंधन के लिए जिलाधिकारी, मनपा आयुक्त और हाईकोर्ट रजिस्ट्रार की तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है।अदालत ने नायलॉन मांजे से घायल हुए नागरिकों और पक्षियों की जानकारी भी मांगी है और जिन इलाकों में घटनाएं हुई हैं, वहां के पुलिस निरीक्षकों और उपायुक्तों के नाम पेश करने के निर्देश दिए हैं।नायलॉन मांजे से होने वाली गंभीर दुर्घटनाओं और जानलेवा खतरे को देखते हुए हाईकोर्ट ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका दायर की है।