logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर सहित सभी मनपा में होंगे चार वार्ड का एक प्रभाग, राज्य कैबिनेट से प्रस्ताव पास; मुंबई होगा बाहर


नागपुर: सरकार ने राज्य की सभी महानगर पालिका (Municipal Corporation ELection) को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। इसके तहत मुंबई को छोड़कर सभी मनपा में चार सदस्यीय प्रभाग पद्धति होगी। गुरुवार को आयोजित कैबिनेट बैठक (State Cabinet) में राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया। इसी के साथ मनपा में प्रभागों की संख्या बढ़ने के लिए राज्य सरकार अध्यादेश लाएगी।

राज्य में महानगर पालिकाओं में नए सिरे से प्रभाग रचना और प्रभाग पद्धति का गठन किया जायेगा। गुरुवार को राज्य सरकार ने इस संबंध में कैबिनेट में निर्णय लिया था जिसके बाद शुक्रवार को महाराष्ट्र महानगर पालिका सुधारणा विधेयक 2024 विधानसभा में पेश किया गया गया। जो बहुमत के साथ पास हो गया. इस निर्णय के अंर्तगत मुंबई को छोड़कर राज्य की अन्य महानगर पालिकाओं में चार सदस्यीय प्रभाग पद्धति रहेगी। जिसके लिए फिर एक बार नए सिरे से प्रभागों का परिसीमन किया जायेगा।

पूर्व की सरकार ने महानगर पालिकाओं में तीन सदस्यीय प्रभाग पद्धति किये जाने का निर्णय लिया था जिसे मौजूदा सरकार ने पहले रद्द कर दिया था जिसके बाद अब विधेयक को ही पास कर दिया गया है. मुंबई में एक सदस्यीय व्यवस्था रखी गयी है। 

देखें वीडियो: