logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

यह महागठबंधन सरकार आरक्षण बचाने के लिए बैठी है: विधायक फुंडकर


बुलढाणा: मनोज जरांगे पाटिल की सभी मांगें मान ली गई हैं और भूख हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई है. सरकार की ओर से संशोधित अध्यादेश मनोज जरांगे पाटिल को सौंप दिया गया है. अब इस पर राजनीतिक हलकों से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. खामगांव के बीजेपी विधायक एडवोकेट आकाश फुंडकर ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि यह बहुत खुशी का क्षण है, मैं सभी मराठा भाइयों को को बधाई देता हूं.  

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस, अजीत पवार और हमारे मराठा भाइयों के बीच संघर्ष शुरू हुआ था. लेकिन आज एक रास्ता निकला है और आने वाले समय में सभी को यह आरक्षण निश्चित रूप से मिलेगा और सभी की समस्याओं का समाधान होगा.

उन्होंने कहा, “यह महागंठबंधन सरकार आरक्षण बनाये रखने के लिए ही यहां बैठी है, इसलिए सरकार जरांगे पाटिल की सभी मांगों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है.”

फुंडकर ने लगाया कि महाविकास अघाड़ी सरकार के दौरान इन विपक्षी दलों ने यह आरक्षण खो दिया था। उन्होंने कहा कि मैं सभी मराठा भाइयों से अपील करने जा रहा हूं कि वे असली शुक्राचार्यों की पहचान करें जो मराठा आरक्षण नहीं चाहते थे।