logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

"महाकुंभ नहीं ये मृत्युकुंभ है", टीएमसी सुप्रीमों ममता बैनर्जी की विवादित टिप्पणी


कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने महाकुंभ को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी है। ममता ने महाकुंभ को मृत्युकुंभ बता दिया है। बैनर्जी ने कहा कि, "कुम्भ में कोई योजना नहीं है। भगदड़ में सैकड़ो लोगों की मृत्यु हुई।" यही नहीं ममता ने इस दौरान वीवीआईपी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी हमला बोला।

मंगलवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा में बोलते हुए बैनर्जी ने कहा, "यह 'मृत्यु कुंभ' है...मैं महाकुंभ का सम्मान करती हूं, मैं पवित्र गंगा मां का सम्मान करती हूं। लेकिन कोई योजना नहीं है...कितने लोग बरामद हुए हैं?...अमीरों, वीआईपी लोगों के लिए 1 लाख रुपये तक के कैंप (टेंट) पाने की व्यवस्था है। गरीबों के लिए कुंभ में कोई व्यवस्था नहीं है...मेले में भगदड़ की स्थिति आम है लेकिन व्यवस्था करना महत्वपूर्ण है। आपने क्या योजना बनाई थी?..."

ममता ने मंगलवार को कहा, 'आपको इस तरह के बड़े आयोजन की योजना बनानी चाहिए थी. भगदड़ की घटना के बाद कितने आयोग कुंभ भेजे गए. बिना पोस्टमार्टम के ही शवों को बंगाल भेज दिया गया। वे कहेंगे कि लोगों की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई और उन्हें मुआवजा नहीं दिया जाएगा।" उन्होंने आगे कहा, "आप देश को बांटने के लिए धर्म बेचते हैं. हमने यहां पोस्टमॉर्टम किया क्योंकि आपने बिना डेथ सर्टिफिकेट के शव भेज दिए। इन लोगों को मुआवजा कैसे मिलेगा। 

भाषा और संस्कृति अलग, लेकिन धर्म एक 

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने महाकुंभ में पहुंचने पर कहा, "हमारी भाषा और संस्कृति अलग-अलग हो सकती हैं लेकिन हमारा धर्म एक है। महाकुंभ के आयोजन के लिए मैं योगी सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। आधे से ज्यादा भारत यहां महाकुंभ में पहुंच रहा है। ये सदियों से चल रहा है। हमारे धर्म की निरंतरता अद्भुत है।"