logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार का यह आखिरी चुनाव: सुधीर मुनगंटीवार


नागपुर: भाजपा के वरिष्ठ नेता वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार को जवाब देते हुए कहा कि ऐसे माहौल में यह उनका आखिरी कांग्रेस चुनाव हो सकता है। मुनगंटीवार ने कहा, “विपक्षी नेताओं ने कहा कि वे कभी भी बीजेपी में शामिल नहीं होंगे। अगर इसकी घोषणा भी हो जाए तो लोगों को याद रहेगा कि किसका चुनाव पहला है और किसका आखिरी।”

मुनगंटीवार ने कहा कि वडेट्टीवार ऐसे बयान देकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यह उनकी गलतफहमी है। मौजूदा माहौल में शरद पवार के बारे में बात कर असमंजस पैदा करने का ही उनके पास समय है। ऐसे

मुनगंटीवार ने कहा, “देश के सामने मौजूद मुद्दों और समस्याओं पर टिप्पणी की बजाय उनकी वर्तमान में जो पारंपरिक राजनीतिक बयानबाजी शुरू है उसे नजरअंदाज करना बेहतर है।”

नागपुर यूनिवर्सिटी में संघ के इतिहास को पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने को लेकर सवाल करने पर उन्होंने कहा कि केवल भाजपा का पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा ऐसा कैसे हो सकता है। इतिहास में हम स्वंतत्रता से पहले और स्वतंत्रता के बाद बातें पढ़ते हैं। तो इस हिसाब से पंडित नेहरू को भी पढ़ाया जाएगा और नरेंद्र मोदी को भी। अगर हमें किसी राजनीतिक दल का इतिहास पढ़ाना है तो हम समाजवादी पार्टी और बीजेपी जैसी सभी राजनीतिक पार्टियों का इतिहास पढ़ाएंगे।