logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

400 का दावा करने वालों को खुद पर विश्वास नहीं, वडेट्टीवार बोले- जनता गुस्से में, सत्ताधारियों को दिखयेगी उनकी जगह


नागपुर: अशोक चौहान (Ashok Chavhan) के भाजपा (BJP) में शामिल होने के बाद से कांग्रेस (Congress) के विधायकों के कई विधायकों के भाजपा में शामिल होने की चर्चा शुरू है। हालांकि, इस चर्चा को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार (VIjay Wadettivar) ने निराधार बताया है। वडेट्टीवार ने कहा कि, "ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। भाजपा को दावे करने में ही ख़ुशी मिल रही है।"

नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकरो से बात करते हुए वडेट्टीवार ने कहा, "एक तरफ ये लोग कहते हैं हम 400 सीट जीतेंगे, वहीं दूसरी तरफ ये लोग एनसीपी और कांग्रेस के नेताओं को चुरा रहे हैं। जनता को यह पसंद नहीं आया है। जनता में इसको लेकर बहुत गुस्सा है। जनता इंताजर में बैठी है, इनकी जगह दिखने के लिए। आगामी चुनाव में जनता इन लोगों को सबक सिखाएगी और इन्हे उनकी सही जगह बैठायेगी।"

ज्ञात हो कि, पूर्व राज्यमंत्री परिणय फुके ने बड़ा दवा करते हुए कहा था कि, कांग्रेस के 15 से 16 विधायक हमारे संपर्क में हैं। सभी से बातचीत हो चुकी है। जल्द ही सभी भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे।