logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

एआई के माध्यम से बाघों की चहलकदमी की होगी निगरानी, जानवर मानव संघर्ष में आएगी कमी


वर्धा: जंगली जानवर और मानव संघर्ष बड़ी समस्या बनकर सामने आई है, आए दिन विदर्भ के किसी न किसी हिस्से में बाघों, तेंदुए के हमले करने की खबर सामने आती रहती है। संघर्ष पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार सहित वन विभाग कई कदम उठा रहे है, लेकिन इसके बावजूद घटनाओं में कमी आने के बजाय बढ़ती ही जा रहीं हैं। वहीं अब इस सघर्ष को रोकने के लिए सरकार ने एआई का इस्तेमाल करने का निर्णय लिया है। जिससे बाघ किस क्षेत्र में घूम रहा है इसकी जानकारी तुरंत मिल सके। 

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस विभिन्न कामों की भूमिपूजन को लेकर वर्धा के आर्वी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जहां कामों का उद्घाटन किया और भूमिपूजन किया। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने जगली जानवर मानव संघर्ष को और उससे होने वाली मौतों पर चिंता जताई और सरकार से इसपर उपाय योजना करने की मांग की। इस पर बोलते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने सरकार की योजना के बारें में बताया। 

मुख्यमंत्री ने कहा, "सांसद अमर काणे सहित जनप्रतिनिधियों ने बाघों के हमलों को लेकर अपनी चिंता जताई। हमने इस संघर्ष को रोकने के लिए अब एआई का इस्तेमाल किया जाएगा। एआई के माध्यम से हम बाघों की चहलकदमी पर नजर रखी जाएगी। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, इससे बड़ी मदद मिलेगी और  बाघ किस क्षेत्र में घूम रहा है इसकी जानकारी दी जा सकेगी।