logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

उद्धव ठाकरे गुट को अमरावती जिले में झटका, ठाकरे गुट की प्रीति बंड शिव सेना शिंदे गुट में हुईं शामिल


अमरावती: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में अमरावती में शिवसेना शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस अवसर पर ठाकरे गुट की नेता प्रीति बंड एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में शिंदे सेना में शामिल हुईं। इससे अमरावती जिले में ठाकरे गुट को बड़ा झटका लगा है।

प्रीति बंड ने 2014 और 2019 में विधायक रवि राणा के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन मामूली अंतर से हार गई थीं। आखिरकार प्रीति बंड भी उद्धव ठाकरे को जय महाराष्ट्र कहकर शिंदे समूह में शामिल हो गईं। इस अवसर पर एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे की आलोचना की और प्रीति बंड के साथ खड़े होने का आश्वासन दिया। 

शिंदे ने कहा कि संजय भाऊ एक कार्यकर्ता थे, इसलिए उनकी मृत्यु के बाद उन्हें (उद्धव ठाकरे) प्रीति ताई के पीछे खड़ा होना चाहिए था, लेकिन थाली से कटोरी निकालकर फेंक देने की उन्होंने आदत बना ली है। लेकिन अब प्रीति ताई ने धनुष-बाण ले लिया है। अब आपको पहले जैसा अनुभव नहीं होगा, अब मेरे पास एक भाई है जो आपके पक्ष में मजबूती से खड़ा रहेगा।