logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उद्धव ठाकरे का बड़ा दावा, कहा- गृह मंत्री के जिले में कट्टा गिरवी रखकर ले रहे कर्जा


नागपुर: उद्धव ठाकरे दो दिन के विदर्भ दौरे पर हैं। दौरे के आखिरी दिन सोमवार को उद्धव नागपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहर के देशपांडे सभागृह में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने भाषण के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) पर जोरदार हमला बोला। इस दौरान उद्धव ने एक बड़ा दावा किया। जिसके तहत उपमुख्यमंत्री के जिले में कट्टा गिरवी रखकर लोन लिया जा रहा है।

उद्धव ने अपने भाषण में कहा, "मैंने एक खबर सुनी, उसको सुनने के बाद मेरे कान पर कोई विश्वास नहीं हुआ। इसलिए मैंने अंबादास दानवे को दोबारा पूछा। क्या गिरवी रखा? तो उन्होंने कहा, देसी कट्टा। इस सुन मुझे बहुत धक्का लगा। गट्टा गिरवी रखा जाता और उसपर पैसे लिए जाते हैं।"

उद्धव ने आगे कहा, "अगर किसी किसान को पैसा चाहिए तो उसे अपनी जमीन, घर या पत्नी का मंगलसूत्र गिरवी रखना पड़ता है। लेकिन यहां तो गृह मंत्री का गांव है, जहां देसी कट्टा पर पैसा दिया जाता है। यह हमारा दुर्भाग्य है। हमारे यहाँ किसानों की आत्महत्याएँ बढ़ रही हैं। अपराध भी बढ़ा है. यह देसी कट्टा मामला एक ऐसा उदाहरण है।"