logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत को बनाएंगे सबसे ताकतवर, एनडीए की बैठक में बोले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी


नई दिल्ली: एनडीए की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को गठबंधन का नेता चुन लिया गया। संसद भवन में आयोजित हुई इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnth Singh) ने मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने अनुमोदन किया। इस दौरान अपने सम्बोधन में गड़करी ने कहा की मोदी के नेतृत्व में अगले पांच वर्षो में देश विश्व की एक महान ताकत बनेगा।

गडकरी ने कहा, "रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा नेता, लोकसभा नेता और एनडीए संसदीय नेता के रूप में नरेंद्र मोदी का नाम प्रस्तावित किया है। मैं इस प्रस्ताव को मंजूरी देता हूं। नरेंद्र मोदी हमारे देश को महाशक्ति बनाने के लिए समर्पण भाव से काम कर रहे हैं। देश ही नहीं पूरी दुनिया उनके नेतृत्व की कायल है। दस साल में जो काम हुआ वह शुरुआत थी। अब मुझे विश्वास है कि अगले पांच वर्षों में हम दुनिया की एक महान शक्ति होंगे।"