logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

UNESCO 12 Forts: 12 मराठा सैन्य किले यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल, पीएम मोदी ने जताई खुशी


नई दिल्ली: छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता के प्रमाण स्वरूप 12 किलों को यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों में शामिल किया गया है। इसमें महाराष्ट्र का रायगढ़ किला और तमिलनाडु का जिंजी किला सहित 11 किले शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 किलों को विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा, “हर भारतीय इस सम्मान से प्रसन्न है।”

महाराष्ट्र के 11 और देश के 12 किले, जो स्वराज्य और छत्रपति शिवाजी महाराज के कार्यों के साक्षी हैं, को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया गया है। शिवभक्त इस फैसले पर खुशी जाहिर कर रहे हैं। इस बात पर देश के प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।

प्रधानमंत्री ने लिखा, “इन 'मराठा सैन्य परिदृश्यों' में 12 शानदार किले शामिल हैं, जिनमें से 11 महाराष्ट्र में और 1 तमिलनाडु में है। जब हम गौरवशाली मराठा साम्राज्य की बात करते हैं, तो हम इसे सुशासन, सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक कल्याण पर जोर देने से जोड़ते हैं। ये महान शासक किसी भी अन्याय के आगे न झुकने के अपने दृष्टिकोण से हमें प्रेरित करते हैं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे सबको बधाई देते और साथ ही अपील करते हुए लिखा, “मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे इन किलों का दौरा करें और मराठा साम्राज्य के समृद्ध इतिहास के बारे में जानें।” 

ये किले हुए शामिल 

यूनेस्को ने जिन किलों को विश्व धरोहर स्थलों में शामिल किया है उनमें शिवनेरी किला, स्वराज्य की राजधानी राजगढ़ और रायगढ़, महाराष्ट्र में सालहेर, लोहागढ़, खंडेरी, प्रतापगढ़, सुवर्णदुर्ग, पन्हाला, विजयदुर्ग और सिंधुदुर्ग और तमिलनाडु में जिंजी किला शामिल हैं।