logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

अकोला पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत


अकोला: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अकोला शहर के शिवनी हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। शाह ने सुलाई बुद्ध विहार शिवनी में भारतरत्न डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर, महात्मा ज्योतिबा फुले और छत्रपति शिवाजी महाराज, सावित्रीबाई फुले की प्रतिमाओं का माल्यार्पण किया। गृह मंत्री इसके बाद कार्यक्रम स्थल होटल जलसा के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र, प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले, पालकमंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल उपस्थित थे। 

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सभी प्रमुख दल अपनी तैयारियों में जोरशोर से जुटे हुए हैं। वहीं लगातार तीसरी बार केंद्र की सत्ता में आने के लिए भाजपा भी अबकी बार 370 पार के नारे के साथ मैदान में उतरने की पूरी तैयारी में है। पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व काफी सक्रिय हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यवतमाल दौरे के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र के दो दिवसीय दौरा पर हैं। बीती रात 10 बजे वह संभाजीनगर पहुंचे। यहां वह कई अहम कार्यक्रमों में शामिल हुए। 

मराठवाड़ा, विदर्भ, खानदेश महाराष्ट्र में तीन महत्वपूर्ण क्षेत्र माने जाते हैं। मराठवाड़ा मराठा आरक्षण का केंद्र है जिसको लेकर पिछले काफी समय से महाराष्ट्र की सियासत में उथल-पुथल मचा हुआ है। ऐसे में अमित शाह इन महत्वपूर्ण जगहों का भी दौरा करेंगे. गृहमंत्री का महाराष्ट्र दौरा आगामी चुनाव को लेकर बेहद अहम माना जा रहा है।   

राज्य में महायुति गठबंधन के बीच सीट बंटवारे को लेकर रस्साकशी चल रही है। 48 सीटों लोकसभा सीटों वाले महाराष्ट्र में भाजपा  के दोनों ही सहयोगी दल ज्यादा सीटों की मांग कर रही है, जबकी भाजपा अपने लिए अधिक सीटें चाहती है। इन सब बातों के मद्देनजर अमित शाह का ये दौरा और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। 

देखें वीडियो: