logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती में मेलघाट आंदोलन के पहले चरण को मिली सफलता, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बाद आंदोलन स्थगित ⁕
  • ⁕ राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र से सातों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव, नागपुर से उम्मीदवार माया इवनाते भी बनीं सांसद ⁕
  • ⁕ 16 मार्च को चंद्रपुर मनपा की स्थायी समिति अध्यक्ष पद चुनाव ; संख्या बल से रोचक होगा मुकाबला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम ने मारवाड़ी समुदाय के खिलाफ कहे अपशब्द, पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत ⁕
  • ⁕ Buldhana: पत्नी का हादसा नहीं, सुनियोजित हत्या; पति सहित चालक गिरफ्तार, पहले तीन बार जहर देकर मारने का भी किया प्रयास ⁕
  • ⁕ 9 मार्च से नई ऑटो रिक्शा व टैक्सी परमिट पर रोक, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी जानकारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: जरीपटका क्षेत्र में खेत के कमरे से महिला की लाश बरामद, अर्धनग्न और सड़ी-गली हालत में मिला शव ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

2000 राम भक्तों को अयोध्या ले जाएगी विश्व हिन्दू परिषद्, 11 फ़रवरी को नागपुर से स्पेशल ट्रेन


नागपुर: अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन हो जाने के बाद राम भक्तो का जनसैलाब उमड़ चुका है। हर कोई प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली में विराजे बालक राम की एक झलक पाने को आतुर है। इसी बीच विश्व हिन्दू परिषद ने राम भक्तों को अयोध्या ले जाने की तैयारी दर्शायी है। इसके तहत वीएचपी की पहली रेल 11 तारीख को नागपुर से रवाना होगी। पहली ट्रेन में एक हजार राम भक्त अयोध्या जायेंगे। इस बात की जानकारी वीएचपी के महाराष्ट्र-गोवा क्षेत्र महामंत्री गोविन्द शेंडे ने दी। 

शेंडे ने बताया कि, "विश्व हिन्दू परिषद् नागपुर सहित पुरे विदर्भ से 2000 लोगों को अयोध्या ले जाएगी। इसके दो स्पेशल ट्रेन नागपुर से अयोध्या के बीच चलाई जाएगी।" उन्होंने कहा कि, "पहली ट्रेन 11 फरवरी को नागपुर से रवाना होगी। जिसमें एक हजार राम भक्त अयोध्या जाएंगे।वहीं मार्च महीने में दूसरी स्पेशल ट्रेन अयोध्या जाएगी। हालांकि, उसकी तारीख अभी तक तय नहीं हुई है।"  

भाजपा भी कराएगी राम दर्शन 

वीएचपी के साथ भारतीय जनता पार्टी ने भी भक्तों को अयोध्या ले जाने का नियोजन बनाया है। नागपुर शहर भाजपा के अध्यक्ष जितेंद्र कुकड़े ने बताया की पार्टी द्वारा हर जिले के लिए एक-एक दिन सुनिश्चित किया जायेगा। तारीख तय हो जाने के बाद पार्टी के कार्यकर्त्ता भक्तो को अयोध्या ले जाने की योजना तैयार करेंगे। नागपुर से जाने वाले भक्तो की अयोध्या में सुविधाओं का इंतजाम पार्टी के कार्यकर्ताओ के जिम्मे ही रहेगी।