logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती में मेलघाट आंदोलन के पहले चरण को मिली सफलता, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बाद आंदोलन स्थगित ⁕
  • ⁕ राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र से सातों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव, नागपुर से उम्मीदवार माया इवनाते भी बनीं सांसद ⁕
  • ⁕ 16 मार्च को चंद्रपुर मनपा की स्थायी समिति अध्यक्ष पद चुनाव ; संख्या बल से रोचक होगा मुकाबला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम ने मारवाड़ी समुदाय के खिलाफ कहे अपशब्द, पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत ⁕
  • ⁕ Buldhana: पत्नी का हादसा नहीं, सुनियोजित हत्या; पति सहित चालक गिरफ्तार, पहले तीन बार जहर देकर मारने का भी किया प्रयास ⁕
  • ⁕ 9 मार्च से नई ऑटो रिक्शा व टैक्सी परमिट पर रोक, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी जानकारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: जरीपटका क्षेत्र में खेत के कमरे से महिला की लाश बरामद, अर्धनग्न और सड़ी-गली हालत में मिला शव ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

उत्तरायण के साथ बदला विदर्भ का मौसम, दिन में गर्मी तो रात में लग रही ठंड; रविवार को कई जिलों में पारा 30 डिग्री के पार


नागपुर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को सोलर इंडस्ट्रीज द्वारा बनाई गई मीडियम कैलिबर गोला-बारूद फैसिलिटी का उद्घाटन किया। इस दौरान बोलते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि, भारत का सैन्य उपकरण का आयातक से निर्यातक बन रहा है। इसी के साथ रक्षामंत्री ने रक्षा क्षेत्र में निजी भागीदारी महत्वूर्ण भूमिका निभा रही है। भारत के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प में सोलर जैसी निजी कम्पनियाँ अहम् भूमिका निभा रही हैं।

उपराजधानी नागपुर रक्षा उद्योग का केंद्र बनकर उभरा है। एक तरफ जहां नए नए रक्षा उद्योग नागपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में स्थापित हो रहे हैं, बल्कि जो उद्योग यहाँ स्थापित हैं वह अपना विस्तार करने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को सोलर इंडस्ट्रीज द्वारा बनाई गई मीडियम कैलिबर गोला-बारूद फैसिलिटी का उद्घाटन किया। इस दौरान सोलर इंडस्ट्रीज के चेयरमैन सत्यनरायण नुवाल, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह, पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले भी मौजूद रहे।

इस दौरान बोलते हुए सत्यनारायण नुवाल ने कहा, आज का दिन बेहद अद्भुत है। नागास्त्र हमने बनाकर देश को सौंपा, वहीं उसका प्रयोग ऑपरेशन सिंदूर में हुआ। इसी के साथ नुवाल ने यह भी कहा कि, राष्ट्ररक्षा और देशहित के लिए आत्मनिर्भर भारत की जरुरत को देखते हुए हम लगातार काम कर रहे है। 


रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में निजी कंपनियों को अहम् बताया। राजनाथ सिंह ने कहा कि, भारत रक्षा उत्पाद का ग्लोबल हेड बनने के लिए अग्रसर है। रक्षामंत्री ने कहा कि, मौजूदा समय में युद्ध के तरीके बदल गए हैं। अब उसका असर आम जनता पर भी पड़ रहा है। रक्षा मंत्री ने कहा कि, नए-नए इनोवेशन के साथ रक्षा उद्योग में निजी कम्पनियाँ मजबूत भूमिका निभा रही है। यही कारण है कि, हम अब स्वदेशी की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।