logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

Video: 'हेलो फ्रॉम मेलोडी टीम' जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो बनाते हुए बोली पीएम जॉर्जिया मेलोनी


नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार शपथ लेने के बाद पहली बार इटली दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने जी7 देशों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ मुलाकात और बैठक भी की। इसी दौरान का एक वीडियो पीएम मेलोनी ने साझा किया है। जिसमें वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ सेल्फी लेते हुई दिखाई देरही हैं। मेलोनी ने जैसे ही यह वीडियो साझा किया यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम अपने पहले दौरे पर इटली पहुंचे। अपने इस दौरे के दौरान उन्होंने दुनिया के तमाम बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ मुलाकात की। वहीं इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी और मोदी की मुलाकत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल है। इसी दौरान मेलोनी ने अपने तमाम सोशल मीडिया प्लेफॉर्म पर एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ सेल्फी लेती हुई दिखाई दे रही हैं। मेलोनी द्वारा साझा किये इस पांच सेकण्ड के वीडियो में वह कहती हैं कि, हेलो हेलो फ्रॉम मेलोडी टीम। इस दौरान पीएम मोदी और मेलोनी मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं।


इटली दौरा समाप्त कर वापस भारत लौटे पीएम मोदी 
इटली का दौरान समाप्त कर पीएम मोदी भारत लौटे आएं हैं। अपने इटली दौरे के बारे में बताते हुए पीएम ने लिखा, "अपुलिया में जी7 शिखर सम्मेलन में बहुत ही उत्पादक दिन रहा। विश्व नेताओं के साथ बातचीत की और विभिन्न विषयों पर चर्चा की। साथ मिलकर, हमारा लक्ष्य ऐसे प्रभावशाली समाधान तैयार करना है जो वैश्विक समुदाय को लाभ पहुंचाएं और भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक बेहतर दुनिया बनाएं। मैं इटली के लोगों और सरकार को उनके गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए धन्यवाद देता हूं।"