logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सना खान हत्या मामले पर विजय वड्डेटीवार ने दी प्रतिक्रिया, कहा - इसमें नागपुर के कई बड़े नेताओं के नाम


नागपुर: नेता प्रतिपक्ष विजय वड्डेटीवार ने सना खान हत्या मामले पर पत्रकरों से बातचीत करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है. वड्डेटीवार ने कहा है कि इसमें भाजपा के कई बड़े नेता शामिल हैं. सबकी जानकारी हमें लगी है. इन सभी के नाम जरूर सामने आएंगे.

कल गुरुवार 24 अगस्त को मध्यप्रदेश के नरसिंगपुर के तेंदूखेड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक संजय शर्मा को नागपुर पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इसी विषय पर वड्डेटीवार ने जवाब देते हुए कहा, “मुझे लगता है कि इस मामले की जांच किसी मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में राज्य सरकार को करानी चाहिए. ऐसे मामलों में हमारे विधायकों और नेताओं को खुलेआम बुलवाया जाता है. यह केवल हमारे नेताओं को बदनाम करने का प्रयास है.”

नेता प्रतिपक्ष ने कहा, “इस मामले में नागपुर के कई बड़े-बड़े नेताओं का नाम भी है. वह किस पक्ष के हैं मैं अभी नाम नहीं लूंगा. हमारे पास इस बात की भी जानकारी है. खुद भाजपा का इतना बड़ा नेता बृज भूषण सिंह जिसने पहलवानों की बेटियों का शोषण किया। तो बीजेपी ने कुछ नहीं किया। वह छाती चौड़ी करके घूम रहा है.”

वड्डेटीवार ने कहा कि सत्ता के जोर पर जो भी अन्याय किया जा रहा है हम उसका खुलासा करेंगे. हम सना खान मामले में निष्पक्ष जांच करने की मांग करते हुए पत्र लिखेंगे. क्योंकि ईडी, सीबीआई सब भाजपा के पास है तो निष्पक्ष जाँच कैसे होगी. बीजपी सिर्फ रिवेंज पॉलिटिक्स करती है.

उन्होंने कहा कि आप देखेंगे इसमें बड़े बड़े नेताओं के नाम सामने आएंगे और देश देखेगा. भाजपा को यह सब भुगतना पड़ेगा. देश ने ऐसी राजनीति कभी नहीं देखी.

देखें वीडियो:

शरद पवार महाविकास अघाड़ी के साथ

शरद पवार के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए वडेट्टीवार ने कहा कि बयान व्याख्या कांग्रेस को करनी चाहिए, या देवेन्द्र फडनवीस को, अगर शरद पवार बोल रहे हैं तो हम क्यों व्याख्या करें? वडेट्टीवार ने दृढ़ विश्वास व्यक्त किया है कि शरद पवार महाविकास अघाड़ी के साथ हैं।

विजय वडेट्टीवार ने कहा, “शरद पवार एक बड़े नेता हैं। उनके शब्दों का सही अर्थ क्या है? यह नहीं कहा जा सकता। कल को उनकी पार्टी के विभाजन का मामला चुनाव आयोग में जाएगा, अदालत में जाएगा। इसलिए यह उनकी रणनीति हिस्सा हो सकता है। उन्हें सार्वजनिक रूप से कहना चाहिए कि हमारी पार्टी में कोई विभाजन नहीं है।"

विजय वडेट्टीवार ने यह भी कहा कि शरद पवार के बयान से हमें डरने की कोई वजह नहीं है। हमारे साथ कई गठबंधन हैं। शरद पवार के साथ कई और गठबंधन हैं। लोग इंडिया अलायंस के पीछे खड़े हैं. इस सरकार की लोकप्रियता खत्म हो गई है।